{"_id":"6a0af95898f75be5cd00f18c","slug":"have-ipl-bowlers-found-vaibhav-sooryavanshi-s-weakness-vikram-rathour-responds-ipl-2026-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: क्या वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी पकड़ चुके हैं गेंदबाज? कोच विक्रम राठौड़ ने दिया बड़ा जवाब","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: क्या वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी पकड़ चुके हैं गेंदबाज? कोच विक्रम राठौड़ ने दिया बड़ा जवाब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 18 May 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार
वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर तेज शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी खेलने से चूक गए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि क्या आईपीएल गेंदबाज उनकी कमजोरी पकड़ चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धीमी गेंद पर आउट होने के बाद राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने युवा बल्लेबाज का बचाव किया और कहा कि स्लोअर गेंद वैभव की कमजोरी नहीं है। वहीं, उन्होंने रवींद्र जडेजा की चोट को लेकर भी अपडेट दिया।
वैभव और विक्राम राठौड़
- फोटो : ANI/IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 21 गेंदों में 46 रन बनाकर शानदार शुरुआत की। हालांकि, दिल्ली के युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी ने धीमी गेंद पर उन्हें आउट कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई कि क्या गेंद की रफ्तार कम करना वैभव के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार बन चुका है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ इससे सहमत नजर नहीं आए।
Trending Videos
राठौड़ ने किया वैभव का बचाव
पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में राठौड़ ने कहा, 'दुनिया में कोई भी खिलाड़ी परफेक्ट नहीं होता। हर किसी में कुछ न कुछ कमजोरी होती है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि स्लोअर गेंद वैभव की कमजोरी है। इस विकेट पर जहां गेंद रुककर आ रही थी, वहां किसी भी बल्लेबाज को परेशानी हो सकती थी।' उन्होंने आगे कहा, 'वह एक खास खिलाड़ी है। उसकी प्रतिभा और क्षमता के बारे में काफी कुछ कहा जा चुका है। उसने फिर हमें शानदार शुरुआत दिलाई। अब बस जरूरत है कि वह एक बड़ी पारी को अंत तक ले जाए।'

'वैभव और ध्रुव की तुलना सही नहीं'
राठौड़ से यह भी पूछा गया कि क्या वैभव को ध्रुव जुरेल की तरह धैर्य से बल्लेबाजी करनी चाहिए। इस पर उन्होंने साफ कहा कि दोनों खिलाड़ियों की शैली अलग है। उन्होंने कहा, 'ध्रुव को वैभव की तरह बल्लेबाजी करने की जरूरत नहीं है और वैभव को ध्रुव जैसा बनने की जरूरत नहीं। दोनों की अपनी ताकत है। अगर खिलाड़ी अपनी ताकत पर भरोसा रखे तो वह आसानी से सफल हो सकता है।'

जडेजा की चोट पर भी आया अपडेट
इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा टीम का हिस्सा नहीं थे। कप्तान रियान पराग ने पहले इसे वर्कलोड मैनेजमेंट बताया था, लेकिन राठौड़ ने खुलासा किया कि जडेजा घुटने की हल्की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'उनके घुटने में हल्की परेशानी है। टीम मैनेजमेंट ने सोचा कि उन्हें एक मैच का और आराम देना बेहतर रहेगा।' अब राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए अपने बाकी दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे।