{"_id":"5af86a574f1c1be6408b5053","slug":"ambati-rayudu-slams-4th-century-of-ipl-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंबाती रायुडू के लिए लकी साबित हुई धोनी की टीम, शतक ठोक 10 साल का सूखा किया खत्म","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंबाती रायुडू के लिए लकी साबित हुई धोनी की टीम, शतक ठोक 10 साल का सूखा किया खत्म
Sun, 13 May 2018 10:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 13 May 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2018 में सुपरसंडे के तहत खेला गया पहला मुकाबला पूरी तरह चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज अंबाती रायुडू के नाम रहा। पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 46वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने 180 रन की मुश्किल चुनौती रखी। जिसे सलामी बल्लेबाज रायुडू के शतक के बूते सीएसके ने आसानी से पा लिया। इस पारी के दौरान रायुडू ने कई अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम किए।
2 of 7
रायुडू ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 62 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 162 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से तीन छक्के और पांच चौके लगाए। रायुडू टीम को जिताने के बाद नाबाद लौटे। अपनी 100 रनों की नाबाद पारी के सहारे रायडू ने आईपीएल 2018 का चौथा शतक और टी-20 में अपना पहला शतक बनाया।
3 of 7
इससे पहले इस सीजन में सीएसके के ही उनके ओपनिंग जोड़ीदार शेन वॉट्सन, किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल, दिल्ली डेयरडेविल्स के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत भी शतक लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : ipl
100 रन की नाबाद पारी के साथ रायुडू ने अपने आईपीएल इतिहास का सर्वाधिक स्कोर भी बनाया। इससे पहले आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर 83* रन था, इसे भी उन्होंने हैदराबाद के ही खिलाफ इसी सीजन में बनाया था। इसी सीजन में उन्होंने बैंगलोर के खिलाफ 82 रन बनाए थे। साल 2012 में वो बैंगलोर के खिलाफ ही 81 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 7
अपनी शतकीय पारी के बूते रायडू ने आईपीएल 2018 में 500 रन भी पूरे किए। इस सीजन में रायडू से पहले ऋषभ पंत, केन विलियम्सन, केएल राहुल भी 500 रन बना चुके हैं। रायडू ने इस मैच में अपने 250 चौके भी पूरे किए। वो ऐसा करने वाले 22वें खिलाड़ी बन गए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।