{"_id":"5af85f884f1c1bd7408b4f25","slug":"shikhar-dhawan-smashes-third-fifty-on-ipl-2018-against-csk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गब्बर ने की मैदान पर जमकर 'दादागिरी', इतनी कोशिशों के बावजूद भी SRH को जीत न मिली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गब्बर ने की मैदान पर जमकर 'दादागिरी', इतनी कोशिशों के बावजूद भी SRH को जीत न मिली
Sun, 13 May 2018 09:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 13 May 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल के 46वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद पर 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैच में सीएसके की ओर से अंबाती रायुडू ने शानदार शतक लगाया। मगर मैच की पहली पारी में SRH के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी जमकर 'दादागिरी' दिखाई।
2 of 5
'गब्बर' के नाम से मशहूर टीम इंडिया के इस ओपनर ने मैच में तूफानी अर्धशतक जड़ा। शिखर धवन ने चेन्नई के गेंदबाजों की खबरे लेते हुए सिर्फ 38 गेंदों पर इस सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। शिखर धवन ने सीएसके के खिलाफ धीमी शुरुआत की। मगर एक बार सेट होते ही पीली जर्सी पहने सभी गेंदबाज उन्हें दुश्मन नजर आने लगे।
3 of 5
इस मैच में जब धवन 49 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब फैंस की निगाहें उन पर टिकी थी। सभी चाहते थे कि शिखर तूफानी अंदाज में अपनी फिफ्टी पूरी करें और हुआ भी यही। रविंद्र जडेजा की गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने अपना पचासा लगाया। इस पारी के दौरान धवन ने 10 चौके और 3 छक्के भी जड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस मैच में धवन इंग्लिश बल्लेबाज एलेक्स हेल्स के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे। हेल्स 2 रन बनाकर आउट जब आउट हुए तब हैदराबाद का स्कोर 18 रन था। इसके बाद आए विलियम्सन के साथ मिलकर धवन ने 123 रन की साझेदारी करते हुए न सिर्फ सनराइजर्स की पारी को संभाला बल्कि अपनी टीम को बड़े स्कोर की राह भी दिखा दी।
विज्ञापन
5 of 5
आउट होने से पहले धवन ने 49 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली। इस मैच से पहले धवन का बल्ला दिल्ली के खिलाफ भी जमकर बोला था। फिरोजशाह कोटला में खेले गए उस मैच में धवन ने नाबाद 92 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। दिल्ली के खिलाफ धवन ने सिर्फ 50 गेंदों पर नाबाद 92 रन बनाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।