इंडियन टी-20 लीग में धमाल मचा रहे आंद्रे रसेल के लिए आज का दिन बेहद खास है। सोमवार को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने एक रात पहले मुंबई को हराते हुए खुद को ही जन्मदिन का तोहफा दे डाला। रसेल का बर्थडे तब और खास हो गया जब उन्हें सबसे पहली बधाई अपनी पत्नी की ओर से मिली और फिर लॉरा ने ही उनका इंटरव्यू भी लिया।
VIDEO: मॉडल पत्नी ने जीत के बाद लिया रसेल का इंटरव्यू, जन्मदिन पर ही दागे ये तीन सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 अप्रैल 1988 को जमैका में जन्में रसेल ने बीती रात मुंबई को अपने तूफान में उड़ा दिया। 'करो या मरो' के मुकाबले में मजबूत मानी जा रही मुंबई के खिलाफ रसेल ने तूफानी अर्धशतक लगाया। टॉस हारने के बावजूद कोलकाता के लिए क्रिस लिन और शुभमन गिल ने 10 ओवर से पहले ही 96 रन जोड़ लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रसेल ने मार-मार कर धागा खोल दिया। नतीजतन मुंबई को 34 रन से हार झेलनी पड़ी।
आंद्रे रसेल ने ने 40 गेंदों में 80 रन की नाबाद पारी में 6 चौके और 8 छक्के लगे। कार्तिक के साथ खेलते हुए उन्होंने पारी का अंत निर्धारित 20 ओवर्स में 232/2 के स्कोर में किया। मुंबई का ऐसा कोई गेंदबाज नहीं बचा, जिनकी गेंदों को रसेल ने बाउंड्री पार नहीं पहुंचाया हो। यह इस सीजन में कोलकाता का कोलकाता में आखिरी मैच था। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यह मैच बेहद अहम था। अब शेष दो मुकाबलों में भी कोलकाता को बड़े अंतर से जीत हासिल करना होगा।
रसेल से पूछे ये सवाल
मैच के बाद रसेल ने अपनी पत्नी जैसिम लॉरा से सभी को मिलाते हुए पूछा कि अपने पति की पारी कैसी लगी। इस पर जैसिम ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि वे बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। रसेल ने कहा कि उनकी टीम का इस मैदान पर आखिरी मैच था और टीम यादगार जीत के साथ विदा लेना चाहती थी। मेरे यह खास रात है क्योंकि मेरा जन्मदिन भी है, इसलिए मैं खुश हूं।
IPL 2019: गंदे कमेंट्स से परेशान थीं आंद्रे रसेल की पत्नी लॉरा, अब दिया मुंहतोड़ जवाब
जैसिम ने जब रसेल से पूछा कि क्या आप पर कोई दबाव था, तो आंद्रे ने कहा बिलकुल जब पत्नी मैदान पर मैच देख रही हो तो दबाव तो होता है। इस पर जैसिम ने पूछा की क्या आपको लगता है कि आपकी पत्नी आपके लिए लकी चार्म है, इस पर रसेल ने कहा बिलकुल। इसके बाद जैसिम ने अपने पति को जन्मदिन की बधाई दी।
Mrs. Russell celebrates Mr. Andre Russell's birthday at Eden Gardens https://t.co/7yYEq6Oh4k