{"_id":"5cc683e9bdec22070a1a80f2","slug":"ipl-2019-rohit-sharma-misbehave-with-umpire-after-giving-out-vs-kolka-knight-riders","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रोहित शर्मा ने की अंपायर से बदतमीजी, स्टंप्स पर बल्ला मारकर निकाली भड़ास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: रोहित शर्मा ने की अंपायर से बदतमीजी, स्टंप्स पर बल्ला मारकर निकाली भड़ास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा की बदतमीजी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ईडन गार्डंस स्टेडियम में रविवार रात मेजबान कोलकाता और मुंबई के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिला। पहले गिल-लिन और रसेल ने मिलकर कोलकाता के लिए रनों का पहाड़ खड़ा किया तो उसके बाद हार्दिक पांड्या ने भी अंत में जरूर इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक ठोककर मुंबई को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन अफसोस 34 रन कम पड़ गए। इसका बड़ा कारण मुंबई की खराब शुरुआत भी रही। कप्तान रोहित शर्मा न सिर्फ जल्दी आउट हो गए बल्कि एक विवाद भी मोल ले लिया।
2 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : file photo
दरअसल, कोलकाता के 232 के जवाब में रोहित के कंधों पर मुंबई को तेज शुरुआत दिलाने की जवाबदारी थी। मुंबई ने अपना पहला विकेट क्विंटन डी कॉक के तौर पर दूसरे ही ओवर में गंवा दिया था। इसके बाद अगले ओवर में ही रोहित शर्मा भी 12 रन बनाकर पगबाधा आउट करार दिए गए। यही सारे विवाद की जड़ भी रही।
3 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
हैरी गर्नी की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की फिराक में रोहित विकेट के बीच में पकड़े गए और अंपायर नितिन मेनन ने तुरंत उंगली उठा दी। अंपायर के इस फैसले पर असहमति जताते हुए रोहित शर्मा ने डीआरएस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रोहित शर्मा बदतमीजी
- फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे अंपायर ने भी मैदानी अंपायर के फैसले को सही ठहराया। मजबूरन रोहित शर्मा को लौटना पड़ा। मगर आउट दिए जाने से हताश-निराश-नाखुश रोहित पहले तो अंपायर से कुछ कहते नजर आए फिर विकेट पर अपना बैट भी भी दे मारा।
विज्ञापन
5 of 6
रोहित शर्मा आउट
अब रोहित शर्मा के इस अभद्र व्यवहार की चौतरफा आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया में क्रिकेट फैन से लेकर विश्व भर के दिग्गज तक, हर कोई रोहित की इस हरकत को खेल भावना के विपरित बता रहा है। रोहित को इस हरकत के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है। यह फैसला आचार संहिता के लेवल 1 अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के चलते लगाया गया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।