{"_id":"5cc45c2bbdec22074e01178c","slug":"maruti-swift-dzire-rival-renault-could-launch-kwid-based-sub-compact-sedan-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मारुति डिजायर को टक्कर देने रेनो लाएगी अपनी क्विड बेस्ड सेडान कार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मारुति डिजायर को टक्कर देने रेनो लाएगी अपनी क्विड बेस्ड सेडान कार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Renault Triber india launch
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में इन दिनों सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार काफी पॉपुलर हैं। रेनो क्विड बेस्ड एमपीवी ट्राइबर की इस साल जून में लांचिंग होनी है, लेकिन इन खबरों के बीच एक नई खबर आई है कि रेनो मारुति की स्विफ्ट डिजायर को टक्कर देने की तैयारी कर रही है। रेनो क्विड बेस्ड सब-कॉम्पैक्ट सेडान लांच करने की तैयारी कर रही है। नई क्विड सेडान की टक्कर डिजायर के अलावा ह्यूंदै एक्सेंट, होंडा अमेज, फोर्ड एस्पायर और टाटा टिगोर से होगी।
सेडान का कोड नेम LBA
2 of 5
Renault Kwid Sedan
रेनो ने क्विड बेस्ड सब-4 मीटर सेडान का कोड नेम LBA रखा है। रेनो इस सेडान कार को CMF-A प्लेटफॉर्म पर डेवलेप करेगी, लेकिन इसका व्हीलबेस क्विड से ज्यादा होगा। हालांकि कार की लांन्चिंग डेट का कोई खुलासा तो नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि अगले साल तक लांच होगी।
क्विड पर बेस्ड होगी
3 of 5
Renault Kwid Sedan Side profile
- फोटो : Team-BHP
चूंकि यह एंट्री लेवल हैचबैक क्विड पर बेस्ड होगी, इसलिए दिखने में यह टाटा टिगोर की तरह होगी। वहीं इसकी कीमत मारुति डिजायर, ह्यूंदै एक्सेंट, होंडा अमेज, फोर्ड एस्पायर और टाटा टिगोर से भी कम रखी जाएगी। हालांकि अब अभी रेनो का फोकस केवल एमपीवी ट्राइबर और HBC कोड नाम वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
1.0 लीटर का 3 सिलेंडर वाला टर्बो चार्ड पेट्रोल इंजन
4 of 5
renault kwid based sedan
हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर कंपनी ने इसकी इंजन डिटेल्स के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर वाला टर्बो चार्ड पेट्रोल इंजन होगा, जो 90 बीएचपी की पावर और 110 एनएम का टॉर्क देगा। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। वहीं प्रदूषण मानकों को देखते हुए इसे केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही लांच किया जा सकता है।
विज्ञापन
जून-जुलाई में लांच होगी ट्राइबर
5 of 5
Renault Triber MPV
रेनो पिछले कुछ महीनों से ट्राइबर एमपीवी की टेस्टिंग कर रही है। इसकी टक्कर मारुति की अर्टिगा के साथ डेटसन गो प्लस से होगी। ट्राइबर एक 7 सीटर कार होगी, जिसकी लंबाई 4 मीटर से कम होगी, जिसका फायदा इसे एक्साइज ड्यूटी में मिलेगा। इसमें क्विड का टर्बोचार्ज्ड 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा होगा। रेनो इस कार को मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में भी लान्च करेगी। रेनो ट्राइबर की एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख रुपये से लेकर 8.5 लाख रुपये रख सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।