फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है बिहार के बेगूसराय का सियासी समीकरण, आमने-सामने हैं गिरिराज और कन्हैया कुमार

Mon, 29 Apr 2019 10:36 AM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 29 Apr 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019:Clash between Kanhaiya and Giriraj in Begusarai,what is the political equation
कन्हैया कुमार-गिरिराज सिंह - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव 2019 में देश की जो लोकसभा सीटें सुर्खियों में हैं उनमें से एक बिहार की बेगूसराय सीट भी है। बेगूसराय क्षेत्र से सीपीआई के पोस्टर बॉय कन्हैया कुमार और भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह चुनावी मैदान में हैं। माना जा रहा है कि यहां कड़ा मुकाबला भाजपा और सीपीआई के बीच है। लेकिन राजद की ओर से यहां से चुनाव लड़ रहे तनवीर हसन बेगूसराय के दिग्गज नेता रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के भोला सिंह और तनवीर हसन के बीच कड़ी टक्कर थी, जिसमे भाजपा ने बाजी मार ली थी। आइए समझते हैं बेगूसराय का सियासी समीकरण।

Lok Sabha Chunav 2019:Clash between Kanhaiya and Giriraj in Begusarai,what is the political equation
गिरिराज सिंह-कन्हैया कुमार

बेगूसराय में कन्हैया कुमार और गिरिराज सिंह दोनों कि कोशिश भूमिहार जाति के मतदाताओं को अपने पाले में खींचना है। ये दोनों ही प्रत्याशी भूमिहार जाति से आते हैं। बेगूसराय के 19 लाख वोटरों में से ऊंची जाति के भूमिहारों की संख्या लगभग 19 फीसदी है, वहीं, दूसरे नंबर पर 15 फीसदी मतदाता मुसलमान हैं। 12 फीसदी यादव और 7 फीसदी कुर्मी जाति के मतदाता हैं। नीतीश की पार्टी का साथ मिलने के बाद बीजेपी को पूरा भरोसा था कि वो भूमिहार, ऊंची जाति और कुर्मी जाति के वोटरों के मिलाकर करीब 37 फीसदी वोटों पर कब्जा कर लेगी। लेकिन कन्हैया कुमार के यहां से चुनाव लड़ने की वजह से भाजपा के भूमिहार और पिछड़े वर्ग वोटरों में सेंध लगने के आसार मालूम पड़ते हैं।   

Lok Sabha Chunav 2019:Clash between Kanhaiya and Giriraj in Begusarai,what is the political equation
कन्हैया कुमार-गिरिराज सिंह - फोटो : social Media
बेगूसराय का चुनावी खेल देशप्रेमी बनाम देशद्रोही के चौसर पर खेला जा रहा है। कन्हैया को भाजपा सरकार ने देशद्रोही के रंग में दिया था। दूसरी ओर गिरिराज सिंह ऐसे नेता हैं जो भाजपा के विचारों से मेल नहीं खाने वाले लोगों को पाकिस्तान भेंजने की बात करते रहते हैं। देखना होगा कि आखिर क्या कन्हैया कुमार अपने विरोधियों के द्वारा गढ़ी गई देशद्रोही की छवि को इस चुनाव में उतार पाएंगे या गिरिराज का राष्ट्रप्रेम बाजी मार लेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019:Clash between Kanhaiya and Giriraj in Begusarai,what is the political equation
कन्हैया कुमार-गिरिराज सिंह - फोटो : social Media
बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र की 7 विधानसभा सीटों में से एक भी बीजेपी के पास नहीं है। 2 जेडीयू के खाते में है, वह भी 2015 में बीजेपी विरोधी गठबंधन के नाते मिली हैं। इस चुनावी  पूरे दौर में आरजेडी पूरी तरह से शांत रहा जिससे मुसलिम+यादव बहुल क्षेत्रों में भी कन्हैया की पहुंच हुई है। लेकिन कहा जा रहा है कि गिरिराज और भाजपा के पास बूथ प्रबंधन की वो क्षमता है कि वो कभी भी बाजी को पलट सकते हैं। 
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019:Clash between Kanhaiya and Giriraj in Begusarai,what is the political equation
कन्हैया कुमार-गिरिराज सिंह - फोटो : social Media

कन्हैया की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अभिनेता प्रकाश राज और गीतकार जावेद अखतर जैसी हस्तियां उनके समर्थन में प्रचार किया है। इससे यह छवि बनी है कि वह  राजद के प्रतयाशी तनवीर हसन की तुलना में भाजपा के लिए बेहतर चुनौती हैं। लेकिन कन्हैया की छवि देश में जैसी भी हो उन्हें बेगूसराय की जनता में एक नेता के तौर पर अपनी छवि गढ़नी है। जो वहां के जनता के मुद्दें को संसद तक ले जा सके। गिरिराज सिंह राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। वो सियासी गणित को कन्हैया से बेहतर समझते हैं। वो जानते हैं कि बिहार में विकास से ज्यादा जाति का मुद्दा हावी रहेगा। दूसरी  ओर, सीपीआई जाति के आधार पर वोट बटोरने में कभी सफल नहीं रही है। देखना है मतदान के बाद बेगूसराय किसे अपनाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed