फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Anushka Sharma Birthday Virat Kohli shared a photo with Anushka Sharma wrote Thank God You Were Born

Anushka Sharma Birthday: अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर विराट कोहली ने किया फोटो शेयर, कही दिल छू लेने वाली बात

Sun, 01 May 2022 06:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 01 May 2022 06:05 PM IST
सार

फोटो में कोहली की टीम के साथी दिनेश कार्तिक से शादी करने वाली स्क्वाश स्टार दीपिका पल्लीकल भी नजर आ रही हैं। जन्मदिन से एक दिन पहले अनुष्का को गुजरात टाइटंस और आरसीबी के मैच के दौरान स्टैंड में दीपिका पल्लीकल के साथ देखा गया था।

विज्ञापन
Anushka Sharma Birthday Virat Kohli shared a photo with Anushka Sharma wrote Thank God You Were Born
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : विराट कोहली ट्विटर

विस्तार

भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक मई 2022 को 34 साल की हो गईं। अनुष्का फिलहाल आईपीएल के बायो-बबल में विराट के साथ हैं। बायो-बबल में ही उनका जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कोहली और अनुष्का के साथ आरसीबी के कई खिलाड़ी और उनकी पत्नियां नजर आईं। विराट ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की हैं।
विज्ञापन


कोहली ने दो तस्वीरें पोस्ट की हैं और उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया है। विराट ने लिखा, ''भगवान का शुक्र है कि आप पैदा हुईं। मुझे नहीं पता कि आपके बिना मैं क्या करता। आप अंदर से सच में बहुत खूबसूरत हैं। आसपास के सबसे प्यारे लोगों के साथ एक अच्छी दोपहर।'' कोहली ने दो तस्वीरें साझा कीं। एक अनुष्का के साथ और दूसरी आरसीबी टीम और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के साथ। इसमें दानिश सैत भी दिख रहे हैं जो 'मिस्टर नाग' की भूमिका में नजर आते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो में कोहली की टीम के साथी दिनेश कार्तिक से शादी करने वाली स्क्वाश स्टार दीपिका पल्लीकल भी नजर आ रही हैं। जन्मदिन से एक दिन पहले अनुष्का को गुजरात टाइटंस और आरसीबी के मैच के दौरान स्टैंड में दीपिका पल्लीकल के साथ देखा गया था। कोहली ने इस मैच में सीजन का पहला अर्धशतक लगाया था। इस दौरान अनुष्का खुशी से झूमती हुई नजर आ रही थीं।

हालांकि, इस मैच में आरसीबी को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। कोहली ने इस सीजन में 40 से ज्यादा रन दो बार बनाए थे, लेकिन 50 का आंकड़ा नहीं छू पाए थे। उन्होंने फॉर्म में वापसी तो की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। कोहली का स्ट्राइक रेट भी 110 से नीचे का रहा था।  विराट अपने इस फॉर्म को अगले मैचों में जारी रखना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed