फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Anushka Sharma gives flying kiss to Virat Kohli after his seventh IPL Century

Video: विराट के शतक पर दीवानी हुईं अनुष्का, स्टेडियम से दिया फ्लाइंग किस, देखें कप्तान प्लेसिस की प्रतिक्रिया

Sun, 21 May 2023 11:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 21 May 2023 11:13 PM IST
सार

विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ 101 रन की शानदार पारी खेली। यह आईपीएल में उनका सातवां और लगातार दूसरा शतक था। कोहली के शतक के बाद अनुष्का ने उन्हें फ्लाइंग किया दिया। 
 

विज्ञापन
Anushka Sharma gives flying kiss to Virat Kohli after his seventh IPL Century
अनुष्का शर्मा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 में विराट कोहली की शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने गुजरात के खिलाफ मैच में 101 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाया। इससे पहले हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी शतक लगाया था। गुजरात और आरसीबी का मैच देखने के लिए विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम पहुंची थीं। कोहली का शतक होने के साथ ही वह जश्न में डूब गईं। उन्होंने अपनी सीट पर खडे होकर कोहली को फ्लाइंग किस दिया। अनुष्का का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अनुष्का के अलावा आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने भी विराट के शतक पर खड़े होकर ताली बजाई।
विज्ञापन


यह पहला मौका नहीं था, जब अनुष्का अपने पति विराट की किसी उपलब्धि पर उनके साथ रही हैं और इसका जश्न मनाया है। विराट कोहली के 100वें टेस्ट में भी अनुष्का उनके साथ मैदान में पहुंची थीं। वह विराट के अधिकतर मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहती हैं और उनकी उपलब्धियों पर जश्न मनाती हैं। 
विज्ञापन

 

विराट ने इस मैच में 61 गेंद की पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 165.57 का रहा। इस जीत के साथ ही उनके 14 मैच में 639 रन हो गए हैं। विराट का औसत 53.25 और स्ट्राइक रेट 139.82 का रहा है। उन्होंने दो शतक और छह अर्धशतक लगाए हैं।

विराट ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए
गुजरात के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाने के साथ ही विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। कोहली ने आईपीएल में अपना सातवां शतक लगाया। वह इस लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल से आगे निकल गए। गेल ने अपने आईपीएल करियर में छह शतक लगाए थे। शतकीय पारी के दौरान विराट ने इस सीजन में अपने 600 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने तीसरी बार किसी सीजन में 600 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। कोहली ने 2013 और 2016 में भी ऐसा किया था। लोकेश राहुल ने आईपीएल के चार सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं, कोहली, वॉर्नर और गेल ने तीन बार ऐसा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed