सब्सक्राइब करें

लीच ने इंग्लैंड की जीत में निभाई अहम भूमिका, अब इस कंपनी ने जिंदगी भर के लिए दिया खास गिफ्ट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 26 Aug 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
Ashes sponsor company spec savers announced lifetime glasses for england cricketer jack leach
जैक लीच - फोटो : social media

इंग्लैंड के तीसरे टेस्ट की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले जैक लीच को अब एशेज की प्रायोजक कंपनी ने एक खास गिफ्ट देने का एलान किया है। बेन स्टोक्स के अनुरोध पर स्पेकसेवर्स कंपनी ने जैक लीच को आजीवन चश्मा देने का एलान किया है। 

Trending Videos
Ashes sponsor company spec savers announced lifetime glasses for england cricketer jack leach
लीच/स्टोक्स - फोटो : social media

मैच खत्म होने और इंग्लैंड की हैरान करने वाली जीत के बाद सीरीज की प्रायोजक कंपनी स्पेकसेवर्स ने ट्वीट कर जैक लीच के एजेंट के बारे में पूछते हुए ट्वीट किया। इसके बाद ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए मैच के हीरो रहे बेन स्टोक्स ने कंपनी को उनसे जैक लीच को आजीवन मुफ्त में चश्मे देने का सुझाव दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ashes sponsor company spec savers announced lifetime glasses for england cricketer jack leach
जैक लीच - फोटो : social media

इसपर कंपनी ने भी बिना देरी किए बगैर स्टोक्स को जवाब देते हुए लीच को आजीवन मुफ्त में चश्मे देने का एलान कर दिया। 

 
Ashes sponsor company spec savers announced lifetime glasses for england cricketer jack leach
लीच - फोटो : social media

दरअसल एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को मिली 1 विकेट की जीत में आखिरी खिलाड़ी के रूप में बल्लेबाजी करने उतरे लीच ने 17 गेंदें खेलकर 1 रन बनाए और आखिरी विकेट के लिए बेन स्टोक्स के साथ मिलकर 76 रनों की नाबाद साझेदारी के साथ मैच जीताऊ पारी खेली। हालांकि 76 रनों की साझेदारी में लीच का योगदान मात्र एक रन का था लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपना आखिरी विकेट बचाए रखा और आउट नहीं हुए, उसे देखते हुए उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है। 

मैच के बाद बेन स्टोक्स ने लीच द्वारा बार-बार चश्मे पोछने के मामले पर चुटकी भी ली थी और साथ ही उनकी तारीफ भी की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed