फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2022: Bhuvneshwar Kumar two overs almost ended Team India's journey in Asia Cup, gave away 33 runs

Asia Cup 2022: भुवनेश्वर कुमार के दो ओवर जिनसे लगभग खत्म हुआ टीम इंडिया का एशिया कप में सफर, लुटा दिए 33 रन

Wed, 07 Sep 2022 01:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 07 Sep 2022 01:14 PM IST
सार

श्रीलंका से पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी भारत ने 19वें ओवर में मैच गंवा दिया था। इन दोनों मौके पर गेंदबाजी भुवनेश्वर कुमार कर रहे थे। एशिया कप में भारत की हार में भुवनेश्वर की गेंदबाजी भी मुख्य वजह रही है।

विज्ञापन
Asia Cup 2022: Bhuvneshwar Kumar two overs almost ended Team India's journey in Asia Cup, gave away 33 runs
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

टीम इंडिया का एशिया कप 2022 में सफर लगभग खत्म हो चुका है। श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम का फाइनल में पहुंचना बेहद मुश्किल है। इसके लिए टीम इंडिया को दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने आखिरी ओवरों में जाकर मैच गंवा दिया।
विज्ञापन

यही हाल पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले के दौरान भी हुआ था। तब भारत ने 19वें ओवर में मैच गंवा दिया था। श्रीलंका के खिलाफ भी टीम इंडिया 19वें ओवर में मैच गंवा बैठी। इन दोनों मौके पर गेंदबाजी भुवनेश्वर कुमार कर रहे थे। एशिया कप में भारत की हार के गुनहगारों में भुवनेश्वर का नाम भी शामिल है। उनका 19वां ओवर करना टीम इंडिया की हार की मुख्य वजहों में से एक रही है।

Latest and Update News on bhuvneshwar kumar at PKBnews
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, रन चेज में 19वां ओवर काफी मायने रखता है। अगर किसी टीम के पास आखिरी दो ओवर में बनाने के लिए 20-30 रन हो तो उसके बल्लेबाज 19वें ओवर में ही टारगेट करते हैं। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने इस ओवर के लिए अपने सबसे अनुभवी गेंदबाज को चुना। हालांकि, दोनों मौके पर भुवनेश्वर फेल रहे और भारतीय टीम मैच हार गई। पाकिस्तान और फिर श्रीलंका के खिलाफ भुवनेश्वर ने 19वें ओवर में इतने रन लुटाए कि भारत के लिए वापसी का रास्ता मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ भुवी ने लुटाए 19 रन

Blame it on Bhuvneshwar': Netizens slam India pacer for costing Rohit  Sharma & Co. match against Pakistan in Asia Cup 2022

सुपर फोर राउंड में पाकिस्तान को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 26 रन चाहिए थे। तब भुवनेश्वर गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने 19 रन लुटा दिए। इसमें एक छक्का और दो चौके शामिल हैं। इसी ओवर ने पाकिस्तान की जीत की राह आसान कर दी। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए सात रन चाहिए थे और गेंदबाजी के लिए अर्शदीप आए। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार गेंदों तक पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बांधे रखा, लेकिन पांचवीं गेंद पर पाकिस्तान जीत गया।

पाकिस्तान के खिलाफ भुवनेश्वर का 19वां ओवर: 1 (वाइड), 1, 6, 1 (वाइड), 1, 4, 1, 4

श्रीलंका के खिलाफ भुवी ने लुटाए 14 रन

श्रीलंका को आखिरी दो ओवरों में 21 रन की दरकार थी। गेंदबाजी के लिए एकबार फिर भुवनेश्वर कुमार आए और उन्होंने दो चौके समेत 14 रन लुटा दिए। एक बार आखिरी ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए सात रन चाहिए थे। एक बार फिर अर्शदीप ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन टीम इंडिया की हार टाल नहीं सके। 

श्रीलंका के खिलाफ भुवनेश्वर का 19वां ओवर: 1, 1, 1 (वाइड), 1 (वाइड), 4, 4, 1, 1

एशिया कप में भुवनेश्वर का प्रदर्शन

इस एशिया कप में पहले मैच को छोड़कर भुवनेश्वर की गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में भुवी ने 26 रन देकर चार विकेट झटके थे। वहीं, दूसरे मैच में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ उन्होंने 15 रन दिए और उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ। तीसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भुवनेश्वर ने 40 रन दिए और उन्हें एक विकेट मिला। श्रीलंका के खिलाफ भुवी ने 30 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed