फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिचेल स्टार्क ने टेस्ट में पूरे किए 250 विकेट, पंत को आउट करते ही बनाया कीर्तिमान

Sun, 27 Dec 2020 11:17 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 27 Dec 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
AUS v IND Mitchell Starc became the fastest bowler to take 250 test wickets in terms of balls
मिचेल स्टार्क - फोटो : twitter@ICC

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न के क्रिकेट ग्राउंड में जारी है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर के मुकाबले 10 रन से अधिक की बढ़त बना ली है और उसके पांच विकेट अभी बाकी हैं। उधर ऑस्ट्रेलियाई के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने दो विकेट चटकाने के साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। 

AUS v IND Mitchell Starc became the fastest bowler to take 250 test wickets in terms of balls
मिचेल स्टार्क

30 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे करते हुए रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करा लिया। मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का विकेट लेते ही स्टार्क गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 250 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए, जबकि मैचों के हिसाब से वह इस सूची में चौथे स्थान पर रहे।

AUS v IND Mitchell Starc became the fastest bowler to take 250 test wickets in terms of balls
मिचेल स्टार्क - फोटो : ट्विटर

स्टार्क ने इस उपलब्धि को अपने 59वें मैच में हासिल किया, जबकि मैचों के लिहाज से डेनिस लिली ने 48 मैचों में ही यह कीर्तिमान बनाया था। बात करें गेंदों की तो स्टार्क ने 250वें टेस्ट विकेट के लिए 11976 गेंदें डाली जबकि इस मामले में दूसरे स्थान पर मौजूद मिचेल जॉनसन ने 12578 गेंदों का सहारा लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
AUS v IND Mitchell Starc became the fastest bowler to take 250 test wickets in terms of balls
Shane Warne

इतना ही नहीं स्टार्क ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने के मामले में नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में आज भी दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न 708 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed