फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो क्या धोनी की वजह से फेल हो रहे ऋषभ पंत, गिलक्रिस्ट ने सुनाई खरी-खरी

Wed, 06 Nov 2019 10:06 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 06 Nov 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
Australia legend Adam Gilchrist advises Indian keeper Rishabh Pant, says Do not try to be MS Dhoni
गिलक्रिस्ट , पंत - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने मंगलवार को युवा ऋषभ पंत को सलाह देते हुए कहा है कि वह धोनी से जितना सीख सकते हैं सीखें लेकिन उनके जैसा बनने की कोशिश न करें।


 

Australia legend Adam Gilchrist advises Indian keeper Rishabh Pant, says Do not try to be MS Dhoni
ऋषभ पंत-एमएस धोनी - फोटो : social Media

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के पर्यटन को बढ़ावा की मुहिम के तहत भारत आए बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज गिलक्रिस्ट ने कहा, 'भारतीय फैंस से मैं यही कहना चाहूंगा कि वह पंत और धोनी की तुलना नहीं करें। धोनी शानदार हैं उनके जैसा कोई नहीं है। मेरा निजी अनुभव है। मैं पंत से यही कहूंगा कि धोनी से जितना सीख सकते हो सीखो, लेकिन धोनी जैसा बनने की कोशिश मत करो, बल्कि पंत बनो।'

Australia legend Adam Gilchrist advises Indian keeper Rishabh Pant, says Do not try to be MS Dhoni
ऋषभ पंत - फोटो : social media

47 वर्षीय गिलक्रिस्ट ने आगे कहा, 'ऋषभ बहुत ही प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी की तरह दिखते हैं। बस उन पर बहुत जल्दी दबाव न डालें और उम्मीद करें कि वह हर दिन धोनी की तरह प्रदर्शन करते रहे।' बता दें कि पंत को धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन हालिया दौर में वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं। मगर उनकी तुलना सीधे धोनी से की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Australia legend Adam Gilchrist advises Indian keeper Rishabh Pant, says Do not try to be MS Dhoni
ऋषभ पंत - फोटो : social media

इसके अलावा गिलक्रिस्ट ने टेस्ट चैंपियनशिप और डे-नाइट टेस्ट पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिन-रात टेस्ट मैच खेला था। भारत ने इसके लिए शुरुआती दौर में रजामंदी नहीं दी थी, लेकिन पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का अध्यक्ष बनने के बाद भारत ने इस ओर कदम बढ़ाया और अब 22 से 26 नवंबर के बीच भारत कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला दिन-रात प्रारूप का टेस्ट मैच खेलेगी।'

विज्ञापन
Australia legend Adam Gilchrist advises Indian keeper Rishabh Pant, says Do not try to be MS Dhoni
रिषभ पंत (फाइल फोटो)

वहीं, टेस्ट चैम्पियनशिप के सवाल पर उन्होंने कहा, 'टेस्ट चैम्पियनशिप के लाने से पता चलता है कि आईसीसी की कोशिश है कि हर टेस्ट मैच की अहमियत हो। के लाने से पता चलता है कि आईसीसी की कोशिश है कि हर टेस्ट मैच की अहमियत हो।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed