{"_id":"5dc188d08ebc3e5aef649bfa","slug":"star-sports-plans-for-ms-dhoni-to-don-commentators-hat-during-day-night-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तो क्या वाकई क्रिकेट से धोनी ने ले लिया संन्यास, अब मैदान पर खेलते नहीं कॉमेंट्री करते आएंगे नजर!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
...तो क्या वाकई क्रिकेट से धोनी ने ले लिया संन्यास, अब मैदान पर खेलते नहीं कॉमेंट्री करते आएंगे नजर!
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से दूर हैं। उनके संन्यास को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। मगर इस बीच जो मीडिया में एक खबर चल रही है वो वाकई चौकाने वाली है।
2 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
जी हां, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व भारतीय कप्तान खेलते नहीं बल्कि कॉमेंट्री करते नजर आ सकते हैं। दरअसल, इसी महीने 22 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाले ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच पर सभी की निगाहें हैं। साथ-साथ निगाहें धोनी पर भी है, क्योंकि उन्हें भी इस ऐतिहासिक टेस्ट का हिस्सा बनाने की कोशिशें की जा रही हैं।
3 of 5
धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसमें दूसरा टेस्ट डे-नाइट होगा। दोनों टीमों के बीच होने वाल दूसरा टेस्ट इसलिए ऐतिहासिक होगा क्योंकि दोनों टीमें पहली बार डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी। वहीं, भारत के लिए इसलिए खास क्योंकि ये पहला मौका है जब भारत में डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें पिंक बॉल टेस्ट मैच खेलने उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस टेस्ट को और ज्यादा यादगार बनाने के लिए मैच के प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गजों को भी इसका हिस्सा बनाना चाहता है। ऐसे में स्टार स्पोटर्स ने बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली के सामने टीम इंडिया के सभी पूर्व टेस्ट कप्तानों को बुलाये जाने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
5 of 5
धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच के प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स मकसद है कि सभी पूर्व कप्तान मैदान पर मौजूद कप्तान विराट कोहली और बाकी की टीम के साथ-साथ राष्ट्रगान के लिए खड़े होंगे। साथ ही पूरे दिन सभी पूर्व कप्तान बारी-बारी से गेस्ट कॉमेंटटर के तौर पर आएंगे और अपने टेस्ट इतिहास के अहम पलों के बारे में बताएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक धोनी को इसके लिए आमंत्रण भी भेजा जा चुका है। अगर ऐसा होता है तो धोनी को पहली बार कॉमेंट्री करते हुए देखा जा सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।