फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020 में हो सकता है बड़ा बदलाव, नो बॉल के लिए होगा खास अंपायर

Wed, 06 Nov 2019 10:05 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 06 Nov 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: No Ball Umpire for IPL, no Power Player for time being
आईपीएल 2019 - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल संचालन परिषद पहली बार ‘नो बॉल’ के लिए विशेष अंपायर रखने की सोच रही है चूंकि अतीत में कई विवादित फैसलों के कारण भारतीय मैच अधिकारियों के स्तर को लेकर सवाल उठे हैं।



ऐसा समझा जाता है कि आईपीएल मैचों के दौरान ‘पावरप्लेयर’ सब्स्टीट्यूशन भी फिलहाल शुरू नहीं किया जा रहा है क्योंकि इस सप्ताह के आखिर में शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप में इसका ट्रायल नहीं हो सकेगा।

पूर्व टेस्ट बल्लेबाज बृजेश पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में एफटीपी विंडो, विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता, भारतीय टीम का एफटीपी और फ्रेंचाइजी के विदेश में दोस्ताना मैच खेलने की संभावनाओं पर बात हुई।

IPL 2020: No Ball Umpire for IPL, no Power Player for time being

संचालन परिषद के एक सदस्य ने कहा, ‘सब कुछ ठीक रहा तो अगले आईपीएल में नियमित अंपायरों के अलावा नोबॉल के लिए एक विशेष अंपायर होगा। आईपीएल संचालन परिषद की पहली बैठक में इस पर बात हुई है।’ पिछले आईपीएल में नो बॉल के कई फैसलों पर विवाद हुआ था।

भारतीय कप्तान विराट कोहली की भारतीय अंपायर एस रवि से बहस भी हो गई थी जो एक आईपीएल मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के लसिथ मलिंगा की नो बॉल नहीं पकड़ सके जिससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर वह मैच हार गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed