फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिसे आवारा कुत्ता समझ ले आए घर, डीएनए टेस्ट के बाद निकला कुछ और

Tue, 05 Nov 2019 06:17 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 05 Nov 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
Stray Dog took a DNA Test and it turns out he is endangered Australian Dingo
जिसे आवारा कुत्ता समझ ले आए घर, डीएनए टेस्ट के बाद निकला कुछ और - फोटो : Instagram

इंसानों के असली परिवार का पता लगाने के लिए डीएनए टेस्ट होते हुए तो  आपने कई बार देखा होगा या इसके बारे में सुना तो जरूर होगा। दरअसल, डीएनए टेस्ट से किसी भी जीव-जंतु की उत्पत्ति कहां से हुई है, इस बात का पता लगाया जा सकता है। इंसानों के साथ यह प्रक्रिया एक आम बात है, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी कुत्ते का डीएनए टेस्ट कराया गया हो। जी हां, यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में ऐसा ही कुछ हुआ है।

Stray Dog took a DNA Test and it turns out he is endangered Australian Dingo
जिसे आवारा कुत्ता समझ ले आए घर, डीएनए टेस्ट के बाद निकला कुछ और - फोटो : Instagram

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में एक व्यक्ति को अपने बैकयार्ड में एक कुत्ता मिला, जिसे वो आवारा समझ कर अपने घर ले आए, लेकिन बाद में जब कुत्ते का डीएनए टेस्ट कराया गया तो सामने आया कि वह कुत्ता कोई मामूली कुत्ता नहीं है।

Stray Dog took a DNA Test and it turns out he is endangered Australian Dingo
जिसे आवारा कुत्ता समझ ले आए घर, डीएनए टेस्ट के बाद निकला कुछ और - फोटो : Instagram

इस कुत्ते का नाम वेंडी है, जिसे इसी साल अगस्त में एक शख्स आवारा कुत्ता समझ कर घर ले आया था। काफी समय बाद जब वेंडी का डीएनए टेस्ट कराया गया तो सामने आया कि वह कुत्तों की एक दुर्लभ प्रजाति है। इस प्रजाति को ऑस्ट्रेलियन अल्पाइन डिंगो कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stray Dog took a DNA Test and it turns out he is endangered Australian Dingo
ऑस्ट्रेलियन डिंगो - फोटो : Instagram

ऑस्ट्रेलियन डिंगो होती तो कुत्तों की ही एक प्रजाति है, लेकिन इनकी क्षमताएं बाकी कुत्तों से काफी अधिक होती हैं। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो कुत्ते के रूप में एक सियार। ऑस्ट्रेलिया में तीन तरह के डिंगो  डॉग पाए जाते हैं। इनलैंड डिंगो, ट्रापिकल डिंगो और ऑस्ट्रेलियन डिंगो। वेंडी ऑस्ट्रेलियन डिंगो प्रजाति का कुत्ता है। जलवायु परिवर्तन के कारण कुत्तों की इस प्रजाति का वजूद खतरे में पड़ गया है।

विज्ञापन
Stray Dog took a DNA Test and it turns out he is endangered Australian Dingo
ऑस्ट्रेलियन डिंगो - फोटो : Instagram

उधर, जैसे ही वेंडी का ऑस्ट्रेलियन डिंगो प्रजाति के होने का पता चला, डिंगो फाउंडेशन सेंचुरी वाले उसे अपने साथ ले गए। इसी फाउंडेशन में काम करने वाली लिन वॉटसन ने बताया कि यह डिंगो डॉग उनके लिए बहुत कीमती है। फिलहाल डिंगो फाउंडेशन सेंचुरी में 40 डिंगो डॉग हैं और ऑस्ट्रेलिया में इनकी संख्या बढ़ाने पर काम जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed