यह बात सबको पता है कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं। इन दिनों क्रिकेट से दूर होने के चलते वह सोशल मी़डिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव हो गए हैं। हर दिन कोई न कोई पोस्ट डालते रहते हैं चाहे ट्विटर पर हो या इंस्टाग्राम पर।
'मेरी पत्नी मुझे मारने वाली है', आखिर डेविड वार्नर ने क्यों किया ऐसा पोस्ट?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि वार्नर ग्रोइन में चोट की वजह से एडिलेड और मेलबर्न में शुरुआती दो टेस्ट मैचों में नहीं खेले थे। वार्नर को यह चोट सिडनी में पिछले महीने खेले गए दूसरे वनडे मैच में लगी थी। वहीं, तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम डेविड वार्नर को अपने प्लेइंग इलेवन में शामिल करने को बेताब है।
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज की गैरमौजूदगी में मेजबान टीम की बल्लेबाज बेहद कमजोर नजर आ रही है। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच सात जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।