फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय रेलवे का कमाल, बनाई दुनिया की पहली हॉस्पिटल ट्रेन, देखें शानदार तस्वीरें

Sun, 03 Jan 2021 09:42 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 03 Jan 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Indian railway makes worlds first hospital train lifeline express of india
दुनिया की पहली हॉस्पिटल ट्रेन - फोटो : twitter@ministry of railway

भारतीय रेलवे ने दुनिया की पहली हॉस्पिटल ट्रेन बनाकर इतिहास रच दिया है। रेल मंत्रालय के अनुसार लाइफलाइन एक्सप्रेस भारत की एकमात्र और दुनिया की पहली हॉस्पिटल ट्रेन है। इसका मुख्य उद्देश्य दूर-दराज और दुर्गम इलाकों में चिकित्सकीय सहायता पहुंचाना है।

Indian railway makes worlds first hospital train lifeline express of india
दुनिया की पहली हॉस्पिटल ट्रेन - फोटो : twitter@ ministry of railway

यह एक तरह से ट्रेन में बना पहला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल है। इस ट्रेन में मरीज के इलाज के लिए पूरी सुविधाएं हैं। लाइफलाइन एक्सप्रेस में मरीजों के लिए मुफ्त में इलाज की व्यवस्था है। इस ट्रेन में तकनीक युक्त सुविधाएं मौजूद हैं। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में अच्छे इलाज की सुविधाएं मुहैया कराना है।

Indian railway makes worlds first hospital train lifeline express of india
दुनिया की पहली हॉस्पिटल ट्रेन - फोटो : twitter@ ministry of railway

इस ट्रेन में दो आधुनिक ऑपरेशन थियेटर भी हैं। इसके अलावा ट्रेन में मेडिकल स्टाफ रूम और पांच ऑपरेटिंग टेबल समेत तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। लाइफलाइन एक्सप्रेस ट्रेन असम के बदरपुर स्टेशन पर तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian railway makes worlds first hospital train lifeline express of india
दुनिया की पहली हॉस्पिटल ट्रेन - फोटो : twitter@ ministry of railway

इस ट्रेन को इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन भारतीय रेलवे के साथ मिलकर बनाई है। इसमें सात डिब्बे हैं। ये खास ट्रेन भारत के अलग-अलग हिस्सों से गुजरेगी। कोरोना महामारी के दौर में यह पहल सबसे अधिक प्रभावी मानी जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed