भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और नए स्ट्रेन के बीच एक बड़ी खुशखबरी ये है कि यहां दो-दो वैक्सीन को एक साथ मंजूरी मिली है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन 'कोविशील्ड', जिसका उत्पादन भारत में सीरम इंस्टीट्यूट कर रहा है और भारत बायोटेक की वैक्सीन 'कोवैक्सीन' के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि डीसीजीआई की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक की वैक्सीन को मंजूरी देना एक स्वस्थ और कोविड से मुक्त देश की ओर बढ़ता कदम है। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते से भारत में टीकाकरण अभियान शुरू होगा, जिसमें इन दोनों वैक्सीन का इस्तेमाल किया जाएगा। आइए जानते हैं इन दोनों वैक्सीन के बारे में कुछ खास बातें...
{"_id":"5ff166835572f0248f431775","slug":"coronavirus-vaccine-in-india-oxford-astrazeneca-vaccine-covishield-update-bharat-biotech-covaxin-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत में कौन सी दो वैक्सीन को मिली मंजूरी, कब और किसे सबसे पहले मिलेगा टीका, कितनी होगी कीमत? जानिए सबकुछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत में कौन सी दो वैक्सीन को मिली मंजूरी, कब और किसे सबसे पहले मिलेगा टीका, कितनी होगी कीमत? जानिए सबकुछ
Sun, 03 Jan 2021 05:03 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 03 Jan 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
Covishield, Vaccine
- फोटो : Twitter@AdarPoonawala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोवैक्सीन
- फोटो : पीटीआई
कितनी प्रभावी हैं दोनों वैक्सीन?
- 'कोविशील्ड' क्लीनिकल ट्रायल के शुरुआती नतीजों में 90 फीसदी तक असरदार पाई गई है, जबकि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने कहा है कि कोवैक्सीन को 70.42 फीसदी प्रभावी पाया गया है। यह स्वदेशी वैक्सीन है, जिसे भारत बायोटेक ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के साथ मिलकर बनाई है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कब से मिलने लगेगी वैक्सीन?
- सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन 'कोविशील्ड' का वितरण आने वाले हफ्तों में किया जाएगा। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया द्वारा 'कोविशील्ड' को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी देने के तुरंत बाद उन्होंने यह टिप्पणी की। हालांकि कोवैक्सीन के वितरण को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
क्या वैक्सीन के लिए पैसे देने पड़ेंगे?
- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि टीकाकरण अभियान के पहले चरण में देश के तीन करोड़ हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को मुफ्त में वैक्सीन दी जाएगी और बाकी 27 करोड़ वरीयता वाले लोगों को जुलाई तक वैक्सीन दिए जाने को लेकर फैसला किया जा रहा है। हालांकि सीरम इंस्टीट्यूट ने वैक्सीन की कीमत को लेकर पहले कहा था कि 'कोविशील्ड' की एक डोज की कीमत करीब 500 रुपये हो सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
क्या वैक्सीन के साइड-इफेक्ट भी होंगे?
- ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के निदेशक वीजी सोमानी का कहना है कि जिन वैक्सीन को मंजूरी दी गई है, वो 110 फीसदी सुरक्षित हैं, लेकिन हल्का बुखार, दर्द और एलर्जी होना किसी भी वैक्सीन के साइड इफेक्ट हो सकते हैं। वहीं, राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉ. ए. के. वार्ष्णेय कहते हैं कि 'कोविशील्ड' के परीक्षण के दौरान तो किसी प्रकार के एलर्जिक रिएक्शन की बात सामने नहीं आई है, लेकिन अगर आपको किसी भी चीज से एलर्जी है, तो वैक्सीन लगवाने से पहले डॉक्टर को बता दें।