फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया के रेस्त्रां में खिलाड़ियों ने खाया बीफ? हिंदुस्तान में मचा बवाल

Sun, 03 Jan 2021 03:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 03 Jan 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma and Co. for beef consumption in melbourne australia, Twitter erupts as fans thrash
भारतीय खिलाड़ियों ने खाया बीफ! - फोटो : अमर उजाला

मेलबर्न में रेस्त्रां में खाना खाने के बाद टीम इंडिया बुरी तरह विवादों में घिर गई है। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक बिल वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों के बीफ खाने की बात कही जा रही है। 


 

Rohit Sharma and Co. for beef consumption in melbourne australia, Twitter erupts as fans thrash
रेस्त्रां में बिल - फोटो : ट्विटर

मेलबर्न के जिस रेस्त्रां में बैठकर भारतीय क्रिकेटर्स लंच कर रहे थे। उसी जगह नवलदीप सिंह नामक भारतीय क्रिकेट फैन भी मौजूद थे। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को सामने बैठा देख उन्होंने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके अलावा खिलाड़ियों के खाने का बिल भी फैन ने ही चुकाया था। बिल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें बीफ और पोर्क भी खाने में शामिल थे।

Rohit Sharma and Co. for beef consumption in melbourne australia, Twitter erupts as fans thrash
भारतीय खिलाड़ियों ने खाया बीफ! - फोटो : social media

वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस बिल को लेकर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं, रोहित को लेकर तो यह भी कहा जा रहा है कि 'शर्मा जी का लड़का भी बीफ खाता है'।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma and Co. for beef consumption in melbourne australia, Twitter erupts as fans thrash
रेस्त्रां में मौजूद भारतीय क्रिकेटर्स - फोटो : ट्विटर

सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम बुरी तरह विवादों में घिर गई है। टीम के उपकप्तान रोहित के अलावा शुभमन गिल, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी और पृथ्वी शॉ पर बायो-सिक्योर प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप लगे हैं। इसके बाद इन पांचों खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। वहीं, बीसीसीआई ने बयान जारी कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने किसी भी प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Sharma and Co. for beef consumption in melbourne australia, Twitter erupts as fans thrash
रेस्त्रां में मौजूद भारतीय क्रिकेटर्स - फोटो : ट्विटर

बता दें कि नए साल के मौके पर यानी एक जनवरी को टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा सहित पांचों खिलाड़ी खाना खाने बाहर निकले थे। प्रोटोकॉल के मुताबिक, खिलाड़ियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आउटडोर रेस्तरां में खाने की अनुमति है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed