फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सहवाग ने की ऑस्ट्रेलिया जाने की पेशकश, बोले- चौथा टेस्ट खेलने को तैयार हूं

Tue, 12 Jan 2021 07:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 12 Jan 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
australia vs india: virender sehwag ready to go australia to play 4th test 
भारतीय टीम - फोटो : social media

एक तरफ जहां भारतीय टीम अपने चोटिल खिलाड़ियों से जूझ रही है तो वही दूसरी ओर टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। जी हां, लगातार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों से दुखी होकर सहवाग ने ऑस्ट्रेलिया जाने मन बना लिया है।


 

australia vs india: virender sehwag ready to go australia to play 4th test 
सहवाग

सहवाग ने चोटिल खिलाड़ियों की तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा, 'इतने सब खिलाड़ी चोटिल हैं, 11 ना हो रहे हों तो ऑस्ट्रेलिया जाने को तैयार हूं। क्वारंटीन देख लेंगे। बीसीसीआई।' बता दें कि अपने इस ट्वीट में सहवाग ने बीसीसीआई को भी टैग किया है। 
 

 

australia vs india: virender sehwag ready to go australia to play 4th test 
भारतीय टीम - फोटो : social media

बता दें कि दोनों टीमों के बीच बॉर्डव गावस्कर ट्रॉफी का चौथा व आखिरी टेस्ट 15 जनवरी से ब्रिस्बेन में खेला जाना है। इससे पहले टीम इंडिया के कई खिलाड़ी चोटिल हैं और कई चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में टीम इंडिया की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इस वक्त चार मैचों की सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया 1-1 की बराबरी पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
australia vs india: virender sehwag ready to go australia to play 4th test 
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर @mayankcricket

चोटों से जूझ रही भारतीय क्रिकेट टीम को मंगलवार को एक और झटका लगा जब तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह पेट में खिंचाव के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से बाहर हो गए। बता दें कि ब्रिस्बेन टेस्ट से पहले इतने खिलाड़ियों का चोटिल होना वाकई टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed