धरती पर कई तरह पेड़-पौधे मौजूद हैं। कुदरत के दिए वरदानों में पेड़-पौधे का महत्वपूर्ण स्थान है। पेड़-पौधे मानवीय जीवन चक्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्योंकि पेड़-पौधों से न केवल भोजन संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति होती है, बल्कि दुनिया में संतुलन बनाए रखने के लिए भी यह जरूरी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ ऐसे खतरनाक और जहरीले पेड़ भी हैं, जो किसी की भी जान ले सकते हैं।
ये हैं दुनिया के 5 सबसे खतरनाक पेड़, जिसके जहर से पल भर में जा सकती है जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिमपी स्टिंगर
ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला जिमपी स्टिंगर पेड़ अपने कांटों की वजह से देखने में, तो काफी सुंदर लगता है। लेकिन ये कांटें काफी खतरनाक होते हैं। इन कांटों में जहर होता है, जो अगर इंसान के शरीर के अंदर चला जाए तो उसकी मौत भी हो सकती है।
पोषमवुड
इस पेड़ को 'पोषमवुड' के नाम से जाना जाता है। इसकी सबसे खतरनाक बात ये है कि इसपर लगे हुए फल पकने के बाद किसी बम की तरह धमाका करते हुए फट जाते हैं, जिसके बाद इसके बीज 257 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा में फैल जाते हैं। अगर कोई इंसान इसकी चपेट में आ जाए तो वो गंभीर रूप से घायल हो सकता है। ये पेड़ उत्तर और दक्षिण अमेरिका सहित अमेजन वर्षावन में पाए जाते हैं।
मेंचिलीन
फ्लोरिडा, कैरेबियन सागर के आस-पास पाया जाने वाला 'मेंचिलीन' नाम का यह पेड़ दुनिया के सबसे जहरीले पेड़ के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। इस पेड़ पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिसमें लोगों को इस पेड़ से दूर रहने की सलाह दी गई है। दरअसल, इस पेड़ का फल बहुत ही जहरीला होता है, जिसे अगर कोई गलती से भी खा ले तो उसे यह फल मौत की नींद सुला सकता है।
टैक्सस बैक्कटा
इस पेड़ का नाम है 'टैक्सस बैक्कटा', जो यूरोप, अफ्रीका और एशिया में पाया जाता है। सिर्फ बीज को छोड़कर इस पेड़ के हर हिस्से में 'टैक्सीन' नाम का जहर होता है। यह जहर अगर किसी इंसान को दे दिया जाए तो पल भर में उसकी मौत हो सकती है।