फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित शर्मा के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बनाया चक्रव्यूह, अजिंक्य रहाणे के लिए भी रणनीति तैयार

Mon, 04 Jan 2021 12:06 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 04 Jan 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Australia will have plans set for Rohit sharma says Nathan Lyon
रोहित शर्मा - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने रोहित शर्मा को विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक करार देते हुए सोमवार को कहा कि उनकी टीम के पास इस भारतीय सलामी बल्लेबाज के लिए उचित रणनीति होगी। रोहित चोट के कारण सीमित ओवरों की श्रृंखला तथा एडिलेड और मेलबर्न में पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए थे। वह आखिरी दो मैचों के लिए टीम से जुड़े हैं और लियोन इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि यह बल्लेबाज अपने कई तरह के शॉट से खतरा बन सकता है।

Australia will have plans set for Rohit sharma says Nathan Lyon
नाथन लियोन - फोटो : ट्विटर

लियोन ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'निश्चित तौर पर रोहित शर्मा अभी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है, इसलिए यह हमारे गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी लेकिन हम इसके लिए तरीका निकालने जा रहे हैं। हमें स्वयं को चुनौती देना पसंद है। यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित को भारतीय टीम में किसके स्थान पर लिया जाता है, लेकिन हमारे पास रोहित के लिए रणनीति होगी और उम्मीद है कि हम शुरू में ही उस पर हावी होने में सफल रहेंगे।'

Australia will have plans set for Rohit sharma says Nathan Lyon
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित को अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए भारत का उप कप्तान नियुक्त किया गया है। अपने 100वें टेस्ट से दो टेस्ट दूर लियोन ने कहा कि भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे का मजबूत पक्ष यह है कि वह मैदान पर विरोधी टीम के गेंदबाजों के साथ छींटाकशी या बातचीत में शामिल नहीं होते हैं, उन्होंने कहा, 'वह (रहाणे) निश्चित तौर पर विश्वस्तरीय बल्लेबाज है, जिससे कि हर चीज में मदद मिलती है। वह क्रीज पर धैर्य दिखाता है और कभी बहुत निराश नहीं होता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Australia will have plans set for Rohit sharma says Nathan Lyon
अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा - फोटो : ट्विटर

लियोन ने कहा कि वह रहाणे के लिए अलग रणनीति के साथ उतरेंगे, जिन्होंने मेलबर्न टेस्ट में 112 रन की मैच विजेता पारी खेली थी। उन्होंने कहा, 'रहाणे ने मेलबर्न में मेरी गेंदों का अच्छी तरह से सामना किया था इसलिए मैं जानता हूं कि मुझे उनके और कुछ अन्य खिलाड़ियों के लिए अलग रणनीति के साथ उतरना होगा। मैं इसके लिए तैयार हूं।'

विज्ञापन
Australia will have plans set for Rohit sharma says Nathan Lyon
नाथन लियोन और रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर

लियोन ने भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की भी प्रशंसा की। दोनों खिलाड़ियों को एक-दूसरे का प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। उन्होंने कहा, 'अश्विन बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहा है। वह विश्वस्तरीय स्पिनर है और मैं हमेशा ऐसा कहता रहा हूं। हम हमारे बल्लेबाजों के लिए सीधी लाइन पर गेंद करता है, जिसके लिए उन्होंने रणनीति नहीं बनाई थी। उम्मीद है कि सिडनी में वे अच्छी रणनीति के साथ उतरकर अश्विन का डटकर सामना करने में सफल रहेंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed