फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian cricketer Glenn Maxwell and his wife Vini Raman welcomed a baby girl share post in Social Media

Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल के घर आई नन्ही परी, पत्नी विनी रमन ने बेटी को दिया जन्म; शेयर की तस्वीर

Tue, 18 Aug 2026 03:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 18 Aug 2026 03:18 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन ने बेटी को जन्म दिया है। इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर बेटी की फोटो शेयर की और घर में नए मेहमान के आने की जानकारी दी।

विज्ञापन
Australian cricketer Glenn Maxwell and his wife Vini Raman welcomed a baby girl share post in Social Media
ग्लेन मैक्सवेल की बेटी - फोटो : Glenn Maxwell Instagram

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के स्टार अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के घर नन्ही परी का आगमन हुआ है। मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन ने बेटी को जन्म दिया है। इन दोनों ने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। बेटी का नाम माइया मैक्सवेल रखा गया है। इस जोड़े ने मंगलवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने परिवार में नन्ही परी के आने की खुशखबरी साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, हमारी सपनों की बेटी का आगमन हो गया है, माइया मैक्सवेल।
विज्ञापन


मैक्सवेल को मिल रही बधाई
इस घोषणा के बाद दुनिया भर के साथी क्रिकेटरों, फ्रेंचाइजी और प्रशंसकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। माया मैक्सवेल से पहले उनके घर 11 सितंबर 2023 को बेटे लोगन मैवरिक मैक्सवेल का जन्म हुआ था। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की पहली मुलाकात दिसंबर 2013 में हुई थी। शुरुआती दोस्ती के बाद उनके बीच रिश्ता गहरा हुआ और उन्होंने 2017 में अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाया। इसके बाद फरवरी 2020 में इस जोड़े ने अपनी सगाई की घोषणा की और 27 मार्च 2022 को मेलबर्न में शादी के बंधन में बंध गए। 
विज्ञापन


मेलबर्न में उन्होंने दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से विवाह समारोह आयोजित किए थे, जिसमें एक पारंपरिक ईसाई विवाह और दूसरा तमिल ब्राह्मण समारोह शामिल था। इस दौरान मैक्सवेल पारंपरिक सुनहरे शेरवानी में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed