फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL से विश्व कप टीम में जगह बनाना चाहता है ये तूफानी गेंदबाज, क्या होगी ख्वाहिश पूरी?

Fri, 05 Apr 2019 11:34 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 05 Apr 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
Australian Jason Behrendorff sees IPL as stepping stone for World Cup selection
मुंबई इंडियंस

मुंबई के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडॉर्फ को लगता है कि इंडियन टी-20 लीग में अच्छे प्रदर्शन से उन्हें इंग्लैंड में होने वाले आगामी विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह सुरक्षित करने में मदद मिलेगी।

Australian Jason Behrendorff sees IPL as stepping stone for World Cup selection

न्यू साउथ वेल्स के 28 वर्षीय गेंदबाज ने बुधवार को इंडियन टी-20 लीग में प्रभावशाली शुरुआत की तथा चेन्नई के सलामी बल्लेबाज अंबाती रायुडु और सुरेश रैना को आउट किया। उन्होंने 22 रन देकर दो विकेट लिए।

Australian Jason Behrendorff sees IPL as stepping stone for World Cup selection

बेहरनडॉर्फ ने कहा, ‘यहां अच्छे प्रदर्शन से वास्तव में मुझे मदद मिल सकती है। मेरा सबसे मजबूत पक्ष नई गेंद को स्विंग कराना और कुछ विकेट लेना है, इसलिए ऐसा करने में सक्षम होना और चयनकर्ताओं के दिमाग में यह बात रखना कि मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं, मेरे लिए अच्छा है। उम्मीद है कि इससे मैं दावेदार बना रहूंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Australian Jason Behrendorff sees IPL as stepping stone for World Cup selection

उन्हें उम्मीद है कि बाएं हाथ के सीनियर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के साथ उन्हें भी ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम में जगह मिलने में दिक्कत नहीं होगी। चयनसमिति दो सप्ताह में टीम का चयन कर सकती है।

विज्ञापन
Australian Jason Behrendorff sees IPL as stepping stone for World Cup selection

बेहरनडॉर्फ ने कहा, ‘ऐसा हो सकता है। टीम में बाएं हाथ के दो तेज गेंदबाजों को रखने में कुछ भी गलत नहीं है। ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व में ऐसा बहुत अधिक बार नहीं किया, लेकिन मुझे इसका कोई कारण नजर नहीं आता जिससे हम ऐसा नहीं कर सकते। मिचेल डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी करता है। वह बीच के ओवरों और शुरू में भी गेंदबाजी कर सकता है। अगर हम दोनों एक साथ टीम में चुने जाते हैं तो हम अलग अलग भूमिकाएं निभा सकते हैं।’ 

उन्होंने कहा, ‘मैं शुरू में गेंदबाजी कर सकता हूं और मिशेल बीच के ओवरों और डेथ ओवरों में जिम्मेदारी संभाल सकता है। यह काफी रोमांचक होगा।‘

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed