फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

35 साल की उम्र में मलिंगा का कमाल, 12 घंटे के अंदर दो मैच खेल झटके 10 विकेट

Fri, 05 Apr 2019 08:40 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Fri, 05 Apr 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
Malinga shows power, Played two match in 12 hours to claim 10 wickets
मलिंगा - फोटो : social media

क्रिकेट जगत में इस वक्त इंडियन टी-20 लीग से लेकर अगले महीने से शुरू होने वाले विश्वकप तक का खुमार सर चढ़कर बोल रहा है। खासकर हर खिलाड़ी विश्वकप के लिए अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है और उसके लिए वो कोई भी मौका चूकना नहीं चाहता है। 


 
Malinga shows power, Played two match in 12 hours to claim 10 wickets
मलिंगा आईपीएल - फोटो : social media
इसी कड़ी में क्रिकेट में संन्यास के करीब पहुंच चुके अनुभवी मालिंगा ने अपने काम से सभी को हैरान कर दिया है। अपने कदम से उन्होंने चयनकर्ताओं के सामने अपनी मजबूत दावेदारी ठोक दी है।

 
Malinga shows power, Played two match in 12 hours to claim 10 wickets
मलिंगा - फोटो : social media

मलिंगा ने बुधवार को सिर्फ इंडियन टी-20 लीग का मैच ही नहीं खेला बल्कि अपने देश जाकर वहां भी 50 ओवर का मैच खेल डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Malinga shows power, Played two match in 12 hours to claim 10 wickets
मलिंगा - फोटो : social media

35 वर्षीय मलिंगा ने 12 घंटे के भीतर दो अलग-अलग देशों में, एक टी-20 और एक वन-डे मैच खेलकर 14 ओवर की गेंदबाजी में 10 विकेट झटककर अपनी दोनों टीमों को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Malinga shows power, Played two match in 12 hours to claim 10 wickets
lasith malinga - फोटो : social media

दरअसल, मलिंगा ने पहले तो रात में वानखेड़े में मुंबई की तरफ से खेलते हुए चेन्नई के खिलाफ 34 रन देकर 3 विकेट झटके। उसके बाद अगली सुबह फ्लाइट से श्रीलंका के कोलंबो पहुंचे और फिर गाले टीम के लिए कप्तानी करते हुए 10 ओवर की गेंदबाजी में 49 रन देकर 7 विकेट झटके।

पहले मैच में जहां मुंबई ने चेन्नई को 37 रनों से हराकर उसका विजय रथ रोका तो वहीं श्रीलंका की घरेलू क्रिकेट में मलिंगा की कप्तानी वाली गाले ने कैंडी टीम को 156 रनों के बड़े अंतर से हराया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed