फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: मैच के दौरान वार्नर के साथ दर्दनाक हादसा, मैदान से पहुंचे अस्पताल

Sun, 29 Nov 2020 03:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 29 Nov 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: David Warner injured after hitting two consecutive fifties, reaches hospital
डेविड वॉर्नर - फोटो : twitter@cricketcomau

ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी मार्कस स्टोइनिस की चोट से उबर भी नहीं पाई थी कि अब उसके स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर भी चोटिल हो गए हैं। भारत के खिलाफ लगातार दो मैचों में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज वार्नर फील्डिंग के दौरान घायल हो गए हैं। उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। 

AUSvIND: David Warner injured after hitting two consecutive fifties, reaches hospital
डेविड वार्नर - फोटो : twitter

दरअसल भारतीय पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद पर शिखर धवन ने मिड ऑफ की तरफ शॉट खेला, जिसे रोकने के लिए वहां मौजूद वार्नर ने अपनी बाईं तरफ डाइव लगा दी, इसी दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। वार्नर इसके बाद लड़खड़ाते हुए मैक्सवेल और टीम के स्टाफ की मदद से पवेलियन लौट गए। 

 
 
AUSvIND: David Warner injured after hitting two consecutive fifties, reaches hospital
डेविड वार्नर - फोटो : twitter

फिलहाल अपडेट के मुताबिक वॉर्नर को स्कैन के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी जांच होगी और उसके बाद ही कोई फैसला होगा। गौरतलब है कि वार्नर का फिट रहना ऑस्ट्रेलिया के बेहद जरूरी है, क्योंकि मेजबान टीम को आगे तीन टी-20 मुकाबले और चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला भी खेलनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: David Warner injured after hitting two consecutive fifties, reaches hospital
डेविड वार्नर - फोटो : ट्विटर

बता दें कि वार्नर इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं और भारत के खिलाफ पहले वनडे में 69 रन बनाने के बाद उन्होंने दूसरे मैच में 83 रनों की तूफानी पारी खेली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed