सब्सक्राइब करें

इस पारी ने बनाया मयंक अग्रवाल का करियर, वरना कभी नहीं होती टीम इंडिया में एंट्री

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 25 Dec 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: This triple century knock changed Mayank agarwal life completely

'सब्र का फल मीठा होता है'...यह कहावत मयंक अग्रवाल के लिए एकदम फिट बैठती है। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे यह दाएं हाथ के बल्लेबाज अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में डेब्यू करेंगे। उन्हें बुधवार से शुरू हो रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट के लिए टीम में जगह दी गई है।

Trending Videos
AUSvIND: This triple century knock changed Mayank agarwal life completely

इससे पहले मयंक अग्रवाल को विंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम में चुना गया था, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। तब पृथ्वी शॉ को मौका मिला था और अब जब वही पृथ्वी चोटिल हो गए और केएल राहुल और मुरली विजय भी एकदम फ्लॉप हैं तो मयंक अग्रवाल की किस्मत ने फिर पलटी मारी। 


कौन हैं मयंक अग्रवाल, जो करेंगे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक बॉक्सिंग-डे टेस्ट में डेब्यू
विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: This triple century knock changed Mayank agarwal life completely

2013 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट शुरू करने वाले मयंक का शुरुआती खेल औसत ही था। मगर पिछले कुछ समय में उनके खेल में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला। इसकी शुरआत हुई 2017 के घरेलू सेशन में। इस सेशन की शुरुआती छह पारियों में मयंक के बल्ले से महज 94 रन ही निकल सके थे। इसमें हैदराबाद के खिलाफ दोनों पारियों में बनाया गया शून्य भी शामिल है।

AUSvIND: This triple century knock changed Mayank agarwal life completely

इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मयंक ने अपने खेल का अंदाज ही बदल दिया। साल 2017 में हैदराबाद के खिलाफ दोनों पारियों में शून्य बनाने के बाद ठीक अगले ही मुकाबले में महाराष्ट्र के खिलाफ मयंक अग्रवाल ने 304 की नाबाद पारी खेली।

विज्ञापन
AUSvIND: This triple century knock changed Mayank agarwal life completely

यहां से मयंक अग्रवाल के रनों की भूख और बढ़ती चली गई। इसके बाद मयंक ने खेली 75 पारियों में 56.40 के औसत से 4005 रन बनाए हैं। इसमें 13 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं। इन पारियों में प्रथम श्रेणी के चार दिनी मैच और वनडे मुकाबले दोनों शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed