{"_id":"5c21c6f9bdec2256b06eef9a","slug":"some-interesting-facts-about-mayank-agarwal-who-will-make-his-debut-against-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन हैं मयंक अग्रवाल, जो करेंगे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक बॉक्सिंग-डे टेस्ट में डेब्यू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कौन हैं मयंक अग्रवाल, जो करेंगे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक बॉक्सिंग-डे टेस्ट में डेब्यू
अंशुल तलमले, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
mayank agarwal
Link Copied
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। अभी दो मैच खेले जाने हैं। तीसरा मुकाबला ऐतिहासिक बॉक्सिंग-डे टेस्ट के रूप में याद रखा जाएगा। इस बार टीम इंडिया मुस्तैद है। शायद तभी मैच से एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी। मयंक अग्रवाल को डेब्यू का मौका मिला है।
Trending Videos
2 of 9
लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे मयंक अग्रवाल को आखिरकार उनकी मेहनत का फल मिल ही गया। ऐसे में आइए मयंक अग्रवाल के बारे में बताते हैं सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
चोटिल होकर युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के बाहर जाने के बाद मयंक अग्रवाल की किस्मत खुली। अग्रवाल को घरेलू क्रिकेट में बड़ी प्रतिभा के रूप में देखा जाता है। अपने घरेलू राज्य कर्नाटक की ओर से खेलने वाले मयंक ने इंडिया 'ए' के लिए भी लगातार अच्छी बल्लेबाजी की है।
4 of 9
27 वर्षीय इस क्रिकेटर ने नवंबर 2017 में घरेलू क्रिकेट में तिहरा शतक भी जमाया। आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेल चुके मयंक फिलहाल किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा है।
विज्ञापन
5 of 9
मयंक अग्रवाल के नाम लिस्ट 'ए' के 75 मैचों में 3605 रन हैं। जहां उनका औसत 48.71 का रहा। स्ट्राइक रेट 100.72 का है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इस बल्लेबाज ने 46 मुकाबलों की 78 पारियों में 49.98 के बल्लेबाजी औसत से 3599 रन जुटाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।