सब्सक्राइब करें

बल्लेबाजों पर निकली 'विराट' भड़ास, बोले- जितने रन हम बना रहे हैं उतने में गेंदबाज कुछ नहीं कर पाएंगे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 25 Dec 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Virat Kohli gives special message to batsmen ahead of Boxing Day Test

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार से बॉक्सिंग-डे टेस्ट की शुरुआत हो रही है। इसके ठीक पहले मंगलवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने बल्लेबाजों से अपील की है। विराट ने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए अन्य खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रयास में समर्थन देने कहा है।

Trending Videos
AUSvIND: Virat Kohli gives special message to batsmen ahead of Boxing Day Test
- फोटो : File

पर्थ के चुनौतीपूर्ण विकेट पर कप्तान कोहली ने शानदार शतक जड़ा था जबकि चेतेश्वर पुजारा ने एडिलेड में भारत की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई, लेकिन अन्य बल्लेबाज गेंदबाजों की बराबरी का योगदान नहीं दे पाए जिन्होंने अब तक चार पारियों में सभी 40 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: Virat Kohli gives special message to batsmen ahead of Boxing Day Test

कोहली ने तीसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, ‘यह बल्लेबाजों के लिए बेहद मेहत्वपूर्ण है कि वे जिम्मेदारी लें क्योंकि सभी देख सकते हैं कि हमारे गेंदबाज काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अन्यथा हम जो स्कोर बना रहे हैं उसके साथ गेंदबाज कुछ भी नहीं कर पाएंगे।’ 

AUSvIND: Virat Kohli gives special message to batsmen ahead of Boxing Day Test

उन्होंने कहा, ‘अगर हम बाद में बल्लेबाजी करते हैं तो बढ़त बनाने या विरोधी टीम के स्कोर के जितना अधिक संभव हो उतना अधिक करीब पहुंचने का प्रयास करते हैं। अगर आप भी बड़ा स्कोर बनाते हो तो फिर यह दूसरी पारी का मुकाबला बन जाता है और अगर आप पहली पारी में अच्छी बढ़त ले लेते हैं तो फिर इसका फायदा उठा सकते हैं।’

विज्ञापन
AUSvIND: Virat Kohli gives special message to batsmen ahead of Boxing Day Test

कोहली ने कहा, ‘बल्लेबाजों को सामूहिक प्रयास करना होगा। मैं व्यक्तिगत तौर पर नहीं कहूंगा कि किसी को क्या करने की जरूरत है लेकिन बल्लेबाजी इकाई के रूप में निश्चित तौर पर हमें बेहतर प्रदर्शन करना होगा।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed