फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvNZ: मार्नस लाबुशाने का एक और धमाका, ठोका इस सदी का पहला दोहरा शतक

Sat, 04 Jan 2020 11:30 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 04 Jan 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
AUSvNZ: Marnus Labuschagne smashes first double century of the decade
मार्नस लाबुशाने - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया की नई रन मशीन मार्नस लाबुशाने का दमदार प्रदर्शन जारी है। सिडनी में न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को इस बल्लेबाज ने तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दौरान टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा। यह साल 2020 ही नहीं बल्कि इस दशक में किसी भी क्रिकेटर का पहला टेस्ट दोहरा शतक है। इसके पहले साल 2020 का पहला अर्धशतक, पहला शतक और पहला 150 भी लाबुशाने के ही नाम था।

AUSvNZ: Marnus Labuschagne smashes first double century of the decade
मार्नस लाबुशाने - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ समय से जबरदस्त फॉर्म में चल रहे लाबुशाने का यह पिछले पांच टेस्ट मैच में यह चौथा शतक (दोहरे शतक को मिलाकर) है। पिछले एक साल में वे आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 110 से टॉप पांच में पहुंच चुके थे। इससे पहले उनका सर्वोच्च स्कोर 185 रन था जो उन्होंने नवंबर 2019 में ब्रिस्बेन में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था।

AUSvNZ: Marnus Labuschagne smashes first double century of the decade
मार्नस लाबुशाने - फोटो : ट्विटर

यह इस कंगारू बल्लेबाज के टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर भी है। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन सुबह पहली पारी में 283/3 से आगे खेलना शुरू किया, लाबुशाने इस वक्त 130 रन पर थे। मैच के दूसरे दिन भी कीवी गेंदबाजों की धुनाई जारी रही। कॉलिन डी ग्रैंडहोम की गेंद पर चौका लगाकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvNZ: Marnus Labuschagne smashes first double century of the decade
मार्नस लाबुशाने - फोटो : सोशल मीडिया

346 गेंदों में 19 चौकों और एक छक्के की मदद से लाबुशाने 215 रन बनाकर टॉड एस्टल के शिकार बने। अपने करियर का 14वां टेस्ट खेल रहे लाबुशाने ने इससे पहले 13 टेस्ट मैच में 56..42 की औसत से 1185 रन बना चुके हैं, जहां तीन शतक और सात अर्द्धशतक शामिल थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed