फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PCB Awards: पाकिस्तान ने बाबर आजम को चुना साल का सबसे उपयोगी क्रिकेटर

Sat, 02 Jan 2021 10:07 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 02 Jan 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
Babar Azam named Most Valuable Cricketer in PCB Awards
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को शुक्रवार को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पुरस्कारों में वर्ष का सबसे उपयोगी क्रिकेटर चुना गया। इस 26 वर्षीय बल्लेबाज को इसके अलावा सीमित ओवरों का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर भी चुना गया है। बाबर ने वन-डे में 110.5 और टी-20 में 55.2 की औसत से रन बनाए। वहीं, इस साल उन्होंने चार टेस्ट मैच खेले, जिसमें 67.6 की औसत से 338 रन बनाए।


 

Babar Azam named Most Valuable Cricketer in PCB Awards
मोहम्मद रिजवान - फोटो : social media

उधर, विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को साल का टेस्ट क्रिकेटर चुना गया है। उन्होंने पांच टेस्ट मैचों में चार अर्धशतकों की मदद से 302 रन बनाए। इसके अलावा विकेटकीपर के रूप में उन्होंने 12 शिकार भी किए। बता दें कि बाबर के चोटिल होने के कारण रिजवान टीम की कमान संभाल रहे हैं।

Babar Azam named Most Valuable Cricketer in PCB Awards
फवाद आलम - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, फवाद आलम की माउंट मोनगानुई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 102 रन की पारी को साल का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन चुना गया है। 11 साल के टेस्ट करियर में उन्होंने अपना पहला शतक लगाया। 17 वर्षीय टेस्ट तेज गेंदबाज नसीम शाह को इमर्जिंग इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Babar Azam named Most Valuable Cricketer in PCB Awards
नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया

नसीम ने आठ टेस्ट मैचों में 20 विकेट चटकाए, जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक भी शामिल है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह सबसे कम उम्र के गेंदबाज हैं। उधर, महिलाओं में ऑलराउंडर आलिया रियाज को महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के रूप में नामित किया गया, जबकि 19 वर्षीय फातिमा सना को महिला इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed