{"_id":"5feeec171c44045aca107a0d","slug":"british-prime-minister-boris-johnson-father-stanley-johnson-applies-for-french-citizenship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के पिता लेंगे फ्रांस की नागरिकता","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के पिता लेंगे फ्रांस की नागरिकता
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्टेनले जॉनसन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के पिता ने कहा है कि अब जब ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ से संबंध तोड़ लिए हैं, तो वो फ्रांस की नागरिकता के लिए आवेदन करेंगे। स्टेनली जॉनसन ने फ्रांस के आरटीएल रेडियो को बताया कि वो हमेशा खुद को फ्रांसीसी के रूप में देखते रहे हैं क्योंकि उसकी मां फ्रांस में पैदा हुई थीं।
2 of 5
स्टेनले जॉनसन
- फोटो : social media
80 वर्षीय स्टेनली यूरोपीय संसद के कंजर्वेटिव सदस्य रह चुके हैं और 2016 में हुए ब्रेक्सिट जनमत संग्रह में उन्होंने यूरोपीय संघ के साथ रहने के लिए वोट दिया था। उनके बेटे बोरिस ने संघ से बाहर निकलने के अभियान का नेतृत्व किया था और फिर प्रधानमंत्री के तौर पर ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से बाहर लाए।
3 of 5
स्टेनले जॉनसन
- फोटो : social media
स्टेनली जॉनसन ने गुरुवार को, ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के कुछ घंटे पहले, प्रसारित एक इंटरव्यू में फ्रासीसी नागरिकता प्राप्त करने के पीछे की वजहें गिनवाईं। उन्होंने कहा, "यह फ्रेंच बनने के बारे में नहीं है,"मेरे पास जो पहले से है उसे फिर से हासिल करने के बारे में है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्टेनले जॉनसन
- फोटो : social media
उन्होंने बताया कि उनकी मां का जन्म फ्रांस में हुआ था और एक फ्रेंच मां के बेटे होने के कारण, "मैं हमेशा यूरोपीय रहूंगा।” स्टेनली जॉनसन यूरोपीय संसद के लिए 1979 में चुने गए थे, तब पहली बार डायरेक्ट चुनाव हुए थे। उसके बाद उन्होंने यूरोपीय कमिशन के लिए काम किया।
विज्ञापन
5 of 5
स्टेनले जॉनसन
- फोटो : social media
इसी कारण बोरिस जॉनसन के बचपन का कुछ समय ब्रसेल्स में बीता। ब्रेक्सिट के मुद्दों ने जॉनसन परिवार के बीच सहमति नहीं बन पाई थी। प्रधानमंत्री की बहन, पत्रकार रेचल जॉनसन ब्रेक्सिट के विरोध में 2017 के चुनाव से पहले कंजर्वेटिव पार्टी को छोड़कर लिबरल डेमोक्रेट्स के साथ मिल गई थीं। उनके भाई और कंजर्वेटिव सांसद जो जॉनसन ने यूरोपीय संघ के साथ निकट संबंधों का समर्थन करते हुए 2018 में कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।