फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Babar vs Virat owner of Karachi Kings Salman Iqbal said Babar Azam will return as big player than Virat Kohli

Babar vs Virat: कराची किंग्स के मालिक के बड़े बोल, कहा- विराट कोहली से बड़े खिलाड़ी बनकर लौटेंगे बाबर आजम

Fri, 18 Apr 2025 06:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 18 Apr 2025 06:16 PM IST
सार

पीएसएल के इस सत्र में बाबर पेशावर जाल्मी की तरफ से खेलते दिख रहे हैं। इस सत्र में उनका बल्ला अबतक खामोश रहा है। दो मैचों में उन्होंने सिर्फ एक रन बनाया। इसके बावजूद कराची किंग्स के मालिक का मानना है कि दाएं हाथ के बल्लेबाज जब अपने फॉर्म में वापसी करेंगे तब उनकी तुलना महान विवियन रिचर्ड्स और गैरी सोबर्स से होगी।

विज्ञापन
Babar vs Virat owner of Karachi Kings Salman Iqbal said Babar Azam will return as big player than Virat Kohli
विराट कोहली-बाबर आजम - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल 2025) का आयोजन हो रहा है। इसमें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम पेशावर जाल्मी की तरफ से खेलते दिख रहे हैं। इस बीच कराची किंग्स के मालिक सलमान इकबाल ने बाबर आजम को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में विराट कोहली से बड़े खिलाड़ी बनकर लौटेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल के 18वें सत्र के बीच स्वदेश लौट रहे हैं पैट कमिंस? एयरपोर्ट पर फोटो देख हैरत में पड़े प्रशंसक
विज्ञापन

पेशावर जाल्मी की कमान संभाल रहे बाबर
पीएसएल के इस सत्र में बाबर पेशावर जाल्मी की तरफ से खेलते दिख रहे हैं। इस सत्र में उनका बल्ला अबतक खामोश रहा है। दो मैचों में उन्होंने सिर्फ एक रन बनाया। इसके बावजूद कराची किंग्स के मालिक का मानना है कि दाएं हाथ के बल्लेबाज जब अपने फॉर्म में वापसी करेंगे तब उनकी तुलना महान विवियन रिचर्ड्स और गैरी सोबर्स से होगी।

एआरवाई के पॉडकास्ट में इकबाल ने कहा- जब बाबर आजम फिर से वापसी करेंगे, तो वह विराट कोहली सहित दुनिया के किसी भी अन्य खिलाड़ी से बड़े खिलाड़ी होंगे। उनकी तुलना गैरी सोबर्स और सर विव रिचर्ड्स जैसे नामों से की जाएगी।
विज्ञापन

खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम पिछले कुछ वक्त से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने एशिया कप 2023 के बाद से कोई शतक नहीं लगाया है। बाबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया था। बाबर के नेतृत्व में जालमी ने इस सीजन में अपने दोनों मैच गंवाए हैं और -4.550 के नेट रन रेट के साथ तालिका में सबसे नीचे है। 

ये भी पढ़ें: BCCI: सहायक कोच के लिए पहली पसंद नहीं थे अभिषेक, गंभीर-रोहित के बीच दूरियां कम करने के लिए किया गया था नियुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed