{"_id":"6a69f1f74315095099075f3d","slug":"barbados-based-members-of-the-west-indies-test-squad-return-home-to-attend-funeral-of-sir-garfield-sobers-2026-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WI vs PAK: गैरी सोबर्स के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी, टेस्ट जीत के बाद स्वदेश लौटेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WI vs PAK: गैरी सोबर्स के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी, टेस्ट जीत के बाद स्वदेश लौटेंगे
Wed, 29 Jul 2026 05:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 29 Jul 2026 05:58 PM IST
सार
वेस्टइंडीज के दिग्गज पूर्व ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए वेस्टइंडीज टेस्ट टीम में शामिल बारबाडोस के खिलाड़ी स्वदेश लौटेंगे।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज टीम
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज टेस्ट टीम के खिलाड़ी दिवंगत महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए स्वदेश लौटेंगे। यह राजकीय अंतिम संस्कार बुधवार को केंसिंग्टन ओवल में आयोजित किया जाएगा। टीम तारोबा में ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में पाकिस्तान पर 90 रन की शानदार जीत दर्ज करने के कुछ ही घंटों बाद ब्रिजटाउन लौट रही है। सोबर्स के अंतिम संस्कार में वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज और सीमित ओवरों के कप्तान शाई होप शामिल होंगे।
विज्ञापन
कौन-कौन खिलाड़ी होगा शामिल
चेज और होप के अलावा, उपकप्तान जोमेल वारिकन, जस्टिन ग्रीव्स, केमार रोच, जोशुआ बिशप और सहायक कोच फ्लॉयड रीफर भी इसमें शामिल होंगे। उनके साथ क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जिसका नेतृत्व अध्यक्ष डॉ. किशोर शैलो और सीईओ क्रिस डेहरिंग करेंगे।

डॉ. शैलो ने एक बयान में कहा, हमारे बारबाडोस के प्रतिनिधियों के लिए 'द राइट एक्सीलेंट सर गारफील्ड सोबर्स' के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने का मौका वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए बहुत मायने रखता है। टीम ने उनके शानदार करियर और पीढ़ियों को प्रेरित करने वाले साहस और कौशल को दर्शाते हुए उनके यादगार योगदान का सम्मान किया। हम प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली और उनकी सरकार के बहुत आभारी हैं कि उन्होंने इसे संभव बनाया। हम एक सच्चे आइकन की यादों को संजोने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं, जिनका नाम हमेशा वेस्टइंडीज क्रिकेट की महानता का पर्याय बना रहेगा।
सोबर्स का 17 जुलाई को हुआ था निधन
गैरी सोबर्स के अंतिम संस्कार में सीडब्ल्यूआई के निदेशक एनोक लुईस (लीवर्ड आइलैंड्स क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष), बिसूनदयाल सिंह (गुयाना क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष) और क्लेमेंट मार्सेलिन (विंडवर्ड आइलैंड्स क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष) भी शामिल होंगे। क्रिकेट के महानतम ऑलराउंडर्स में शुमार सोबर्स का निधन 17 जुलाई को 89 वर्ष की आयु में हाईगेट गार्डन्स स्थित उनके घर पर निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ स्थानीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे केंसिंग्टन में होगा। इस अंतिम संस्कार में दिग्गज नेता और वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी शामिल होंगे। इनमें सर क्लाइव लॉयड, सर विवियन रिचर्ड्स, सर एंडी रॉबर्ट्स, सर रिची रिचर्डसन और ब्रायन लारा शामिल हैं। अंतिम संस्कार से दो दिन पहले, सोबर्स का पार्थिव शरीर संसद भवन में रखा गया था और फिर उसे स्टेडियम ले जाया गया।