{"_id":"6a69b4339ec6974bb8049e76","slug":"r-ashwin-clarifies-serve-drinks-remark-on-vaibhav-sooryavanshi-2026-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ashwin on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव को लेकर दिए बयान पर अश्विन को क्यों देनी पड़ी सफाई, आखिर क्या बोले थे?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Ashwin on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव को लेकर दिए बयान पर अश्विन को क्यों देनी पड़ी सफाई, आखिर क्या बोले थे?
Wed, 29 Jul 2026 01:35 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:35 PM IST
सार
वैभव सूर्यवंशी को लेकर 'ड्रिंक्स सर्व करने' वाली टिप्पणी पर आलोचना झेलने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका बयान अपमानजनक नहीं था, बल्कि वह युवा बल्लेबाज को धैर्य रखने और अनुभव से सीखने की सलाह दे रहे थे।
विज्ञापन
वैभव और अश्विन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिए अपने 'ड्रिंक्स सर्व करने' वाले बयान पर सफाई दी है। अश्विन ने कहा कि उनकी टिप्पणी का उद्देश्य 15 वर्षीय बल्लेबाज का मजाक उड़ाना नहीं था, बल्कि यह बताना था कि अगर किसी युवा खिलाड़ी को कुछ समय बेंच पर बैठना पड़े तो वह भी उसके विकास का अहम हिस्सा होता है।
अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा, 'मैंने पहले कहा था कि वैभव सूर्यवंशी कुछ समय बाहर बैठ सकता है, साथियों के लिए ड्रिंक्स ले जा सकता है। मेरा यह बयान किसी भी तरह से अपमानजनक नहीं था। मेरा मतलब सिर्फ इतना था कि उसे वहां बैठकर बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। उसकी सीखने की यात्रा अभी बहुत लंबी है। अगर वह बाहर बैठकर खेल को समझेगा तो और बेहतर खिलाड़ी बनेगा। उसे टीम से बाहर करने या शामिल करने की बात मत कीजिए, उसे विकसित होने दीजिए। वह भविष्य में शानदार खिलाड़ी बनेगा।'

इंग्लैंड के खिलाफ संघर्ष, जिम्बाब्वे के खिलाफ चमके
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू किया था, लेकिन तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की शॉर्ट गेंदों के सामने वह सहज नहीं दिखे। हालांकि इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने शानदार वापसी करते हुए दो अर्धशतक लगाए और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

'एक कमजोरी से किसी खिलाड़ी का फैसला नहीं किया जा सकता'
अश्विन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हर बल्लेबाज की कुछ ताकत और कुछ कमजोरियां होती हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग भी शॉर्ट गेंद पर आउट हुए हैं, इसलिए वैभव को एक-दो पारियों के आधार पर नहीं आंका जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'आप बताइए, शॉर्ट गेंद के खिलाफ सबसे मजबूत बल्लेबाज कौन था? रिकी पोंटिंग? क्या वह कभी शॉर्ट गेंद पर आउट नहीं हुए? बिल्कुल हुए। हर खिलाड़ी की अपनी ताकत और कमजोरी होती है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह सामान्य बात है। अपनी ताकत दिखाइए, कमजोरियों पर पर्दा डालिए और पर्दे के पीछे लगातार उन पर काम कीजिए। उसने ट्रेंट ब्रिज में जोफ्रा आर्चर का कितनी बार सामना किया था? ये सब अनुभव का हिस्सा हैं। हम किसी खिलाड़ी का करियर इतनी जल्दी खत्म घोषित नहीं कर सकते और न ही उसे इतनी जल्दी खारिज कर सकते हैं।'

'उम्मीदें बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं'
अश्विन का मानना है कि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव से लोगों की उम्मीदें जरूरत से ज्यादा बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा, 'वह अभी बहुत छोटा बच्चा है। समस्या यह है कि हमने उसे बहुत ऊंचे स्तर पर रख दिया है। आईपीएल में उसके शानदार प्रदर्शन के बाद लोगों की उम्मीदें आसमान छूने लगीं। हम चाहते हैं कि वह हर मैच में विराट कोहली या रोहित शर्मा जैसी निरंतरता दिखाए, लेकिन क्रिकेट ऐसे नहीं चलता। जिंदगी की तरह क्रिकेट में भी उतार-चढ़ाव आते हैं।' अश्विन का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को समय और धैर्य दिया जाना चाहिए, क्योंकि अनुभव के साथ वह भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़े खिलाड़ी बन सकते हैं।