फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Ryan ten Doeschate Returns to KKR as Head of Cricket Strategy After India Coaching Exit

Ryan ten Doeschate: भारत की कोचिंग छोड़ते ही अपनी पुरानी टीम से जुड़े रेयान टेन डेशकाटे, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Wed, 29 Jul 2026 11:09 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 29 Jul 2026 11:09 AM IST
सार

भारतीय टीम के सहायक कोच पद से इस्तीफा देने के महज एक दिन बाद रेयान टेन डेशकाटे ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में वापसी कर ली है। उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वैंक मैसूर ने उनका स्वागत किया है।

विज्ञापन
Ryan ten Doeschate Returns to KKR as Head of Cricket Strategy After India Coaching Exit
रेयान टेन डेशकाटे - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच का पद छोड़ने के महज 24 घंटे बाद पूर्व नीदरलैंड ऑलराउंडर रयान टेन डेशकाटे ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) परिवार में वापसी कर ली है। नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स ने बुधवार को उन्हें हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी नियुक्त किया। इस नई भूमिका में वह नाइट राइडर्स की वैश्विक फ्रेंचाइजियों की क्रिकेट रणनीति, स्काउटिंग, खिलाड़ी विकास और टीम निर्माण की निगरानी करेंगे।

विज्ञापन

केकेआर ने जताया भरोसा
नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) वेंकी मैसूर ने टेन डेशकाटे की वापसी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'हम टेंडो का नाइट राइडर्स परिवार में फिर से स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। हमारी कार्यशैली की उनकी गहरी समझ और फ्रेंचाइजी तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का उनका अनुभव उन्हें इस भूमिका के लिए आदर्श बनाता है। वह नाइट राइडर्स इकोसिस्टम के अगले विकास चरण को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Ryan ten Doeschate Returns to KKR as Head of Cricket Strategy After India Coaching Exit
डेशकाटे और भारतीय टीम - फोटो : ANI
टेन डेशकाटे ने क्या कहा?
नई जिम्मेदारी मिलने पर टेन डेशकाटे ने कहा, 'इस भूमिका में नाइट राइडर्स के साथ फिर से जुड़कर मैं बेहद उत्साहित हूं। यह हमारे वैश्विक फ्रेंचाइजियों की कोचिंग और एनालिटिक्स टीमों के साथ मिलकर स्काउटिंग, खिलाड़ी विकास प्रणाली को मजबूत करने और दीर्घकालिक क्रिकेट रणनीति तैयार करने का अनूठा अवसर है।'
विज्ञापन

नई भूमिका में क्या होगी जिम्मेदारी?
45 वर्षीय टेन डेशकाटे अब नाइट राइडर्स की सभी वैश्विक टीमों में स्काउटिंग, खिलाड़ी भर्ती, स्क्वॉड प्लानिंग और प्रदर्शन मूल्यांकन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा वह त्रिनबागो नाइट राइडर्स (CPL), अबू धाबी नाइट राइडर्स (ILT20) और लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स (MLC) के सहायक कोच भी रहेंगे।

Ryan ten Doeschate Returns to KKR as Head of Cricket Strategy After India Coaching Exit
अभिषेक नायर और रेयान टेन डेशकाटे - फोटो : BCCI
केकेआर से पुराना नाता
टेन डेशकाटे का केकेआर से रिश्ता 2011 से है। वह खिलाड़ी के रूप में टीम से जुड़े और 2012 तथा 2014 में केकेआर की आईपीएल खिताबी जीत का हिस्सा रहे। संन्यास के बाद 2022 में उन्होंने कोचिंग स्टाफ में वापसी की और 2024 में गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में KKR की तीसरी आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली सपोर्ट स्टाफ टीम का हिस्सा भी रहे।

भारतीय टीम के साथ सफल कार्यकाल
टेन डेशकाटे जुलाई 2024 में गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद भारतीय टीम के सहायक कोच बने थे। उन्होंने बल्लेबाजी, फील्डिंग और रणनीतिक योजनाओं में अहम भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में भारत ने 2025 एशिया कप और 2026 टी20 विश्व कप का खिताब जीता।

हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) चाहता था कि वह 2027 तक टीम के साथ बने रहें, लेकिन पारिवारिक कारणों से उन्होंने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। बताया गया कि दो वर्षों तक लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यस्त रहने के बाद वह अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते थे। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि उनके कोचिंग दायरे को लेकर स्पष्ट जिम्मेदारियां तय नहीं होने से वह पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed