फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India men's assistant coach Ryan ten Doeschate quits India assistant coach role set to rejoin KKR

Team India: रेयान टेन डस्काटे ने भारतीय टीम से क्यों जुदा की राहें? आईपीएल की इस टीम में आ सकते हैं नजर

Tue, 28 Jul 2026 06:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 28 Jul 2026 06:11 PM IST
सार

भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डस्काटे का कार्यक्रम खत्म हो गया है। डस्काटे अब भारतीय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा नहीं हैं। भारत को 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है, उससे पहले ही डस्काटे और भारतीय टीम की राहें अलग हो गई हैं।

विज्ञापन
India men's assistant coach Ryan ten Doeschate quits India assistant coach role set to rejoin KKR
रेयान टेन डस्काटे - फोटो : IANS

विस्तार

रेयान टेन डस्काटे का भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच के रूप में कार्यकाल खत्म हो गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय टीम के साथ उनका दो साल का जुड़ाव समाप्त हो गया है। नीदरलैंड्स के पूर्व कप्तान डस्काटे के एक बार फिर आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से जुड़ने की उम्मीद है, जहां वह कोचिंग स्टाफ में नई भूमिका निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन

'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' की रिपोर्ट के मुताबिक, डस्काटे ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में टीम इंडिया की हार के कुछ समय बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अपने फैसले के बारे में बताया। उस समय टीम इंग्लैंड में ही थी। डस्काटे का जाना बीसीसीआई के साथ उनके शुरुआती करार के खत्म होने पर हुआ है। माना जा रहा है कि यह करार जुलाई 2024 से जुलाई 2026 के मध्य तक चला और इसी महीने खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2024 में भारतीय ड्रेसिंग से जुड़े थे डस्काटे
भारत के टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद जब गौतम गंभीर ने राहुल द्रविड़ की जगह मुख्य कोच का पद संभाला, तब डस्काटे भारतीय सपोर्ट स्टाफ में शामिल हुए थे। गंभीर के भरोसेमंद साथियों में से एक माने जाने वाले इस पूर्व ऑलराउंडर ने टीम के कोचिंग ग्रुप के हिस्से के तौर पर बल्लेबाजी और फील्डिंग दोनों विभाग में योगदान देते हुए सेटअप के कई क्षेत्रों में काम किया। उनके कार्यकाल के दौरान, भारत को सीमित ओवर के क्रिकेट में बड़ी सफलता मिली। टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 और फिर 2026 में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। हालांकि, इसी दौरान टेस्ट टीम को मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवा दी और इसके बाद घरेलू सीरीज में लगातार हार का सामना किया, जिसमें न्यूजीलैंड से 0-3 और दक्षिण अफ्रीका से 0-2 की हार शामिल है, उस समय टीम सबसे लाल गेंद के प्रारूप में बदलाव के दौर से गुजर रही थी।
विज्ञापन

केकेआर में हो सकती है वापसी
यह कदम डस्काटे के लिए जाने-पहचाने माहौल में वापसी जैसा है, क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ उनका जुड़ाव एक दशक से भी पुराना है। बतौर खिलाड़ी वह केकेआर की उन टीमों का हिस्सा थे, जिन्होंने 2012 और 2014 का खिताब अपने नाम किया था। बाद में 2022 में वह फील्डिंग कोच के तौर पर इस फ्रेंचाइजी में लौटे। वह 2024 तक कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे। इस दौरान मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित और मेंटर गौतम गंभीर की देखरेख में टीम ने एक और चैंपियनशिप जीती। कोलकाता फ्रेंचाइजी में उनकी संभावित वापसी के साथ ही डस्काटे की अभिषेक नायर के साथ फिर से जोड़ी बनेगी। दोनों इससे पहले केकेआर में सहायक कोच के रूप में साथ काम कर चुके हैं। इसके बाद दोनों ने गौतम गंभीर के भारतीय टीम के हेड कोच रहने के दौरान राष्ट्रीय टीम के कोचिंग स्टाफ में भी कुछ समय तक साथ काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed