फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   RCB Becomes First Cricket Team to Cross USD 300 Million Brand Value; IPL Valued at USD 20.6 Billion

RCB: आरसीबी ने रचा इतिहास; फ्रेंचाइजी कैसे बनी दुनिया की पहली 300 मिलियन डॉलर ब्रांड वैल्यू वाली क्रिकेट टीम?

Wed, 29 Jul 2026 04:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 29 Jul 2026 04:50 PM IST
सार

वैश्विक निवेश बैंक हूलिहान लोकी की रिपोर्ट के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 300 मिलियन डॉलर से अधिक ब्रांड वैल्यू हासिल करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बन गई है। वहीं, आईपीएल की कुल बिजनेस वैल्यू बढ़कर 20.6 अरब डॉलर पहुंच गई, जो लगातार दूसरे साल दोहरे अंकों की वृद्धि है।

विज्ञापन
RCB Becomes First Cricket Team to Cross USD 300 Million Brand Value; IPL Valued at USD 20.6 Billion
आरसीबी की टीम - फोटो : ANI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बन गई है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पार पहुंच गई है। वैश्विक निवेश बैंक हूलिहान लोकी (Houlihan Lokey) की 2026 ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट के मुताबिक, आरसीबी की ब्रांड वैल्यू 2025 के 269 मिलियन डॉलर से बढ़कर 2026 में 312 मिलियन डॉलर हो गई। यह लगभग 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
विज्ञापन

आईपीएल की बिजनेस वैल्यू 20.6 अरब डॉलर
रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की कुल बिजनेस एंटरप्राइज वैल्यू साल-दर-साल 11.4 प्रतिशत बढ़कर 20.6 अरब डॉलर पहुंच गई है। लगातार दूसरे वर्ष आईपीएल ने दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की है। वहीं, लीग की स्वतंत्र ब्रांड वैल्यू भी 10.3 प्रतिशत बढ़कर 4.3 अरब डॉलर हो गई है। 2023 के बाद से आईपीएल की ब्रांड वैल्यू में 1.1 अरब डॉलर से अधिक का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई, केकेआर और चेन्नई भी टॉप-4 में
ब्रांड वैल्यू के मामले में मुंबई इंडियंस 264 मिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (245 मिलियन डॉलर) और चेन्नई सुपर किंग्स (244 मिलियन डॉलर) तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

मालिकाना सौदों ने बढ़ाई लीग की ताकत
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल हुए बड़े मालिकाना सौदों ने आईपीएल की व्यावसायिक ताकत को और मजबूत किया। आरसीबी का अधिग्रहण ब्लैकस्टोन, बोल्ट वेंचर्स, आदित्य बिड़ला ग्रुप और टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के कंसोर्टियम ने लगभग 1.78 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर किया। वहीं राजस्थान रॉयल्स का मूल्यांकन 1.65 अरब डॉलर रहा, जिसने नए मानक स्थापित किए।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिकॉर्ड बढ़त
रिपोर्ट में जियोस्टार के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया कि आईपीएल 2026 सीजन 1.06 अरब स्क्रीन तक पहुंचा। कुल दर्शकों की संख्या में पिछले साल की तुलना में सात प्रतिशत की वृद्धि हुई। कनेक्टेड टीवी सबसे तेजी से बढ़ने वाला प्लेटफॉर्म रहा, जहां पहुंच में 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि पारंपरिक टीवी (लीनियर टेलीविजन) की रेटिंग में 18.8 प्रतिशत की गिरावट आई।

'सोचा था आईपीएल बड़ा बनेगा, लेकिन इतनी जल्दी नहीं'
पंजाब किंग्स के सह-मालिक नेस वाडिया ने कहा, 'मुझे हमेशा विश्वास था कि आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी खेल लीगों में से एक बनेगी। लेकिन मैंने नहीं सोचा था कि यह इतनी जल्दी होगा। आज जब संस्थागत निवेशक फ्रेंचाइजी में निवेश कर रहे हैं और वैश्विक पूंजी इस क्षेत्र में आ रही है, तो यह 2008 में हमारे भरोसे को सही साबित करता है।'

उन्होंने आगे कहा, 'आईपीएल ने भारत में खेल को देखने का नजरिया बदल दिया है। इसने खिलाड़ियों के करियर बनाए, निवेश को बढ़ावा दिया, दूसरी लीगों को प्रेरित किया और ऐसे खेल ब्रांड तैयार किए, जिनसे करोड़ों लोग भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं।'

मीडिया राइट्स और डिजिटल ग्रोथ से बढ़ी कमाई
डिजिटल प्लेटफॉर्म की तेजी, प्रीमियम स्पॉन्सरशिप और मीडिया राइट्स के दम पर आईपीएल की कुल आय 2026 सीजन में 1.8 अरब डॉलर के पार पहुंच गई। रिपोर्ट के अनुसार, यही वजह है कि आईपीएल आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती खेल लीगों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed