फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Batter Nitish Rana has come out in support of Team India Head Coach Gautam Gambhir amid criticism

Team India: मुख्य कोच गौतम गंभीर के समर्थन में उतरे नीतीश राणा, बोले - तथ्य के आधार पर होनी चाहिए आलोचना

Thu, 09 Jan 2025 08:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 09 Jan 2025 08:35 PM IST
सार

गंभीर के साथ आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में काम कर चुके नीतीश ने टीम के पूर्व मेंटर का समर्थन किया। नीतीश का कहना है कि आलोचना तथ्य के आधार पर होनी चाहिए, निजी असुरक्षा के तहत नहीं।

विज्ञापन
Batter Nitish Rana has come out in support of Team India Head Coach Gautam Gambhir amid criticism
गौतम गंभीर - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय बल्लेबाज नीतीश राणा ने आलोचनाओं का सामना कर रहे मुख्य कोच गौतम गंभीर का समर्थन किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली हार के बाद गंभीर प्रशंसकों और कुछ क्रिकेट विशेषज्ञों के निशाने पर हैं। भारत को ऑस्ट्रेलिया से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था और 10 साल बाद पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवाई थी। 
विज्ञापन

गंभीर के साथ आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में काम कर चुके नीतीश ने टीम के पूर्व मेंटर का समर्थन किया। नीतीश का कहना है कि आलोचना तथ्य के आधार पर होनी चाहिए, निजी असुरक्षा के तहत नहीं। नीतीश ने एक्स पर लिखा, आलोचना निजी असुरक्षा नहीं, बल्कि तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए। गौती भइया जैसा नि:स्वार्थ खिलाड़ी मैंने नहीं देखा है। वह जिस तरह हमेशा अपने कंधों पर जिम्मेदारी लेते हैं, ऐसा करते मैंने किसी को नहीं देखा। प्रदर्शन को किसी पीआर की जरूरत नहीं होती। ट्रॉफी सब कह जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर की जगह संभाला था पद 
गंभीर राहुल द्रविड़ की जगह भारतीय टीम के मुख्य कोच बने थे और उनका कार्यकाल श्रीलंका दौरे से शुरू हुआ था। टी20 सीरीज में भारत ने श्रीलंका को हरा दिया था, लेकिन वनडे सीरीज में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। यह 27 साल बाद था जब श्रीलंका में भारत को वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज और फिर तीन मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया से मिली हार 
बांग्लादेश के खिलाफ जीत से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की राह भारत के लिए आसान दिख रही थी, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू जमीन पर टीम को 0-3 से करारी हार का सामना करना पड़ा जिससे डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचना भारत के लिए मुश्किल हो गया। कीवी टीम के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद भारत की नजरें ऑस्ट्रेलिया में वापसी पर टिकी हुई थी। भारत ने पर्थ में खेले गए पहले मैच में जीत दर्ज की, लेकिन इसके बाद लय गड़बड़ा गई और उसे हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed