सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCB sports adviser Asif Nazrul said T20 World Cup decision made by BCB and players not government

T20 WC: विश्वकप विवाद से बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने झाड़ा पल्ला, अब पूरा ठीकरा BCB और खिलाड़ियों पर फोड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 11 Feb 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 विश्व कप 2026 में भारत नहीं जाने के फैसले पर बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने यू-टर्न लेते हुए कहा कि यह निर्णय सरकार का नहीं, बल्कि बीसीबी और खिलाड़ियों का था। हालांकि पहले वे इसे सरकार का फैसला बताते रहे थे, जिससे अब जिम्मेदारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

BCB sports adviser Asif Nazrul said T20 World Cup decision made by BCB and players not government
आसिफ नजरुल - फोटो : BCB
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 से पहले बांग्लादेश को लेकर छिड़े विवाद के बीच बड़ा यू-टर्न सामने आया है। देश की अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने अब साफ कहा है कि भारत नहीं जाने का फैसला सरकार का नहीं, बल्कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और खिलाड़ियों का था। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए नजरुल ने कहा, 'इसमें पछतावे का कोई सवाल नहीं है। यह फैसला बीसीबी और खिलाड़ियों ने देश की क्रिकेट, लोगों की सुरक्षा और राष्ट्रीय गरिमा की रक्षा के लिए लिया था।'
Trending Videos

पहले क्या बोले थे नजरुल?
नजरुल का यह बयान उनके पहले दिए गए बयानों से बिल्कुल उलट है। टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के न खेलने को लेकर जब गतिरोध चल रहा था, तब नजरुल कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुके थे कि टीम को भारत न भेजने का निर्णय सरकार का है और बीसीबी ने सिर्फ सरकारी निर्देशों का पालन किया है।

यही नहीं, 4 जनवरी को बीसीबी की आधिकारिक घोषणा से पहले ही नजरुल ने बयान दे दिया था कि बांग्लादेश भारत में अपने विश्व कप मुकाबले खेलने को तैयार नहीं है। यह फैसला उस विवाद के बाद आया था, जब बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आईपीएल 2026 से मुस्तफिजुर रहमान को हटाने का निर्देश दिया था। नजरुल ने आईसीसी के साथ बातचीत में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी और खिलाड़ियों के साथ बैठक कर उन्हें अंतिम निर्णय की जानकारी दी थी। इसके तुरंत बाद आईसीसी ने घोषणा की कि टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसी ने बीसीबी पर किया कार्रवाई से इनकार
हाल ही में आईसीसी ने साफ किया कि बांग्लादेश पर गैर-भागीदारी के लिए कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा और 2028-31 के बीच एक आईसीसी इवेंट की मेजबानी भी उसे दी जाएगी। लाहौर में हुई बैठक में पीसीबी और आईसीसी के साथ बातचीत के बाद यह फैसला हुआ, जिसमें बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम भी मौजूद थे। नजरुल ने इसे बड़ी कूटनीतिक सफलता बताते हुए बीसीबी की सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed