सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Central Contracts 2024 25 Full Player List and Salaries Grade Wise Shreyas Ishan Virat Rohit Bumrah Rahul

BCCI Contract 2025: केंद्रीय अनुबंध में ईशान और श्रेयस की वापसी, पंत को फायदा; रोहित-विराट ग्रेड ए+ में बरकरार

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Apr 2025 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार

BCCI Contract List 2025 Players List with Salary : यह अनुबंध एक अक्तूबर 2024 से लेकर 30 सितंबर 2025 तक के लिए है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अश्विन को इस सूची से बाहर कर दिया गया है।

BCCI Central Contracts 2024 25 Full Player List and Salaries Grade Wise Shreyas Ishan Virat Rohit Bumrah Rahul
भारतीय टीम - फोटो : ANI

विस्तार
Follow Us

बीसीसीआई ने साल 2024-2025 के लिए खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंध की सूची का एलान कर दिया है। इस लिस्ट में कुल 34 खिलाड़ी हैं। चार खिलाड़ियों को ए+ ग्रेड में रखा गया है। वहीं, छह खिलाड़ियों को ए ग्रेड में रखा गया है। पांच खिलाड़ी बी ग्रेड और 19 खिलाड़ी सी ग्रेड में हैं। नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को पहली बार बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में जगह मिली है। इन सभी को ग्रेड-सी में रखा गया है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को फायदा हुआ है। वह ग्रेड-बी से ग्रेड- ए में प्रमोट किए गए हैं। इस केंद्रीय अनुबंध की सबसे बड़ी खबर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की इस सूची मे वापसी है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध की ए+ श्रेणी में बरकरार रखा गया।
विज्ञापन
loader
Trending Videos


यह भी पढ़ें: IPL 2025: विराट कोहली के जश्न मनाने के अंदाज से भड़के श्रेयस अय्यर? मैच के बाद गुस्से में दिखे पंजाब के कप्तान
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशान-श्रेयस को पिछले साल किया गया था बाहर
ईशान और श्रेयस को बीसीसीआई से अनबन के बाद 2023-24 के केंद्रीय अनुबंध की सूची से बाहर होना पड़ा था। बीसीसीआई के कहने के बावजूद ईशान और श्रेयस ने घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था। हालांकि, अब इन दोनों की वापसी हो गई है। ईशान को ग्रेड-सी और श्रेयस को ग्रेड-बी में रखा गया है। रोहित, विराट और जडेजा टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन इन्हें ग्रेड-ए+ में बरकरार रखा गया है। यानी ये तीनों आगे कुछ समय तक बीसीसीआई के प्लान में होंगे। यह अनुबंध एक अक्तूबर 2024 से लेकर 30 सितंबर 2025 तक के लिए है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अश्विन को इस सूची से बाहर कर दिया गया है।
 
साल 2024-25 के लिए किस ग्रेड में कौन सा खिलाड़ी
ए+
(सैलरी: 7 करोड़)

(सैलरी: 5 करोड़)
बी
(सैलरी: 3 करोड़)
सी
(सैलरी: 1 करोड़)
रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या सूर्यकुमार यादव रिंकू सिंह
विराट कोहली शुभमन गिल यशस्वी जायसवाल रवि बिश्नोई
जसप्रीत बुमराह ऋषभ पंत श्रेयस अय्यर अर्शदीप सिंह
रवींद्र जडेजा मोहम्मद शमी अक्षर पटेल सरफराज खान
  मोहम्मद सिराज कुलदीप यादव आकाश दीप
  केएल राहुल   तिलक वर्मा
      वॉशिंगटन सुंदर
      प्रसिद्ध कृष्णा
      नीतीश रेड्डी
      वरुण चक्रवर्ती
      ऋतुराज गायकवाड़
      मुकेश कुमार
      रजत पाटीदार
      ईशान किशन
      शिवम दुबे
      संजू सैमसन
      ध्रुव जुरेल
      अभिषेक शर्मा
      हर्षित राणा

यह भी पढ़ें: ब्लैक ड्रेस में महवश के लुक ने ढाया कहर, फैंस बोले- चहल बहुत भाग्यशाली हैं

किसे कितनी सैलरी और किन्हें मिलता है अनुबंध?
बीसीसीआई ए+ ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को सालाना सात करोड़ रुपये देता है, जबकि ए ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को पांच करोड़ और बी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को तीन करोड़ और सी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये देता है। बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध की सूची में उन्हीं खिलाड़ियों को जगह मिलती है जो एक साल के अंदर कम से कम तीन टेस्ट, आठ वनडे या 10 टी20 मैच जरूर खेले हों। वरुण चक्रवर्ती ने 18 अंतरराष्ट्रीय मैच (चार वनडे और 12 टी20) खेले हैं और ग्रेड सी के लिए क्वालिफाई किया है। इतने मैच खेल चुका खिलाड़ी अपने आप ग्रेड-सी में शामिल होने के लिए उपयुक्त होगा।

यह भी पढ़ें: IPL: MI vs CSK मैच देखने पहुंचीं सोनल और अमायरा, बोल्ड लुक कर देगा घायल! 

किसे फायदा किसे नुकसान?

अश्विन लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा पंत को प्रमोशन मिला है। आवेश खान और शार्दुल ठाकुर पिछले एक साल में ज्यादा मैच नहीं खेल पाए और उन्हें लिस्ट से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी लिस्ट से बाहर हैं। संजू सैमसन के खेलने के बाद से जितेश को मौका नहीं मिला है। वहीं, टेस्ट में विकेटकीपिंग कर चुके केएस भरत को भी लिस्ट से बाहर किया गया है।

साल 2023-24 में किस ग्रेड में कौन से खिलाड़ी थे
ग्रेड खिलाड़ी
ए+ (4 खिलाड़ी) रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा
(6 खिलाड़ी) आर अश्विन, मो. शमी, मो. सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या
बी (5 खिलाड़ी) सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जयसवाल
सी (15 खिलाड़ी) रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, रजत पाटीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed