फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Disrespected Rohit Sharma By Removing Him As ODI Captain, Says Manoj Tiwary

Manoj Tiwary on Rohit: 'रोहित शर्मा का हुआ अपमान', मनोज तिवारी बोले- कप्तानी छीनना BCCI का असम्मानजनक फैसला

Wed, 08 Oct 2025 03:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 Oct 2025 03:01 PM IST
सार

मनोज तिवारी ने चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'यह फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इसे रोहित शर्मा के प्रति एक स्पष्ट असम्मान मानता हूं। उन्होंने टीम इंडिया और भारतीय क्रिकेट के लिए जितना योगदान दिया है, उसे देखते हुए यह निर्णय उनके साथ अन्याय जैसा है।'

विज्ञापन
BCCI Disrespected Rohit Sharma By Removing Him As ODI Captain, Says Manoj Tiwary
रोहित और मनोज तिवारी - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा से वनडे कप्तानी छीने जाने पर पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने बीसीसीआई के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। तिवारी का कहना है कि यह कदम रोहित शर्मा के प्रति स्पष्ट अपमान और असम्मान दिखाता है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल को टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान नियुक्त किया गया। रोहित शर्मा हालांकि टीम में शामिल हैं और उम्मीद है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद अपना पहला मैच खेलेंगे।
विज्ञापन

'यह रोहित के योगदान का अपमान है'
मनोज तिवारी ने चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'यह फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इसे रोहित शर्मा के प्रति एक स्पष्ट असम्मान मानता हूं। उन्होंने टीम इंडिया और भारतीय क्रिकेट के लिए जितना योगदान दिया है, उसे देखते हुए यह निर्णय उनके साथ अन्याय जैसा है। जब आप किसी को कप्तान बनाते हैं तो परिणामों की उम्मीद रखते हैं और रोहित ने वो दिए हैं।' तिवारी ने कहा कि बीसीसीआई के पास इस निर्णय का कोई ठोस कारण नहीं है। उन्होंने कहा, 'कप्तानी छीनने का कोई वैध कारण नहीं दिखता। उन्होंने टीम को कई बड़े टूर्नामेंट में सफलता दिलाई है।'

'उन्होंने टीम इंडिया को ऊंचाइयों तक पहुंचाया'
तिवारी ने रोहित शर्मा की कप्तानी में मिली उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'उन्होंने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताई, टी20 वर्ल्ड कप जिताया, और वनडे वर्ल्ड कप में फाइनल तक पहुंचाया। बतौर कप्तान और खिलाड़ी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। यहां तक कि चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे।'
विज्ञापन

गौतम गंभीर पर भी उठाए सवाल
मनोज तिवारी ने इस फैसले के पीछे मुख्य कोच गौतम गंभीर की भूमिका पर भी इशारा किया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जो भी इस समय टीम को चला रहा है, वह चाहता है कि उसकी कप्तानी में सभी युवा खिलाड़ी रहें, ताकि वह पूरी कहानी और नियंत्रण अपने हाथ में रख सके।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed