सब्सक्राइब करें
LSG Inning
127/3 (9 ov)
Rishabh Pant 1(4)*
Aiden Markram 1 (1)
Mumbai Indians elected to bowl

कोरोना काल में BCCI हुआ मालामाल, IPL 2020 से हुई करोड़ों की कमाई

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 23 Nov 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
BCCI earned 4000 crores from IPL 2020, reveals the revenue details
बीसीसीआई-आईपीएल - फोटो : Amar Ujala

कोरोना, लॉकडाउन और तमाम तरह की पाबंदियों के बावजूद बीसीसीआई ने आईपीएल के 13वें सीजन का सफल आयोजन किया। देश में कोरोना के खतरे को देखते हुए बीसीसीआई ने बड़ा फैसला करते हुए इसे यूएई में खाली स्टेडियमों में कराने का निर्णय लिया था। मार्च-अप्रैल के अपने तय समय पर नहीं होने के बाद आईपीएल के आयोजन पर खतरा मंडराने लगा था और सभी को इसके रद्द होने की आशंका थी।

Trending Videos
BCCI earned 4000 crores from IPL 2020, reveals the revenue details
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर @ipl

तमाम दिक्कतों और अटकलों को दरकार करते हुए सौरव गांगुली की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई ने इसे संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में करवाने का कठिन फैसला किया। अब बीसीसीआई को इस चुनौतीपूर्ण फैसले का इनाम भी मिला है। टीम को यूएई में हुए इस आयोजन से मोटी कमाई हुई है। बोर्ड ने जहां 4000 करोड़ रुपये की कमाई की है तो वहीं व्यूअरशिप में भी 23 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BCCI earned 4000 crores from IPL 2020, reveals the revenue details
रोहित शर्मा - फोटो : PTI

बीसीसीआइ के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने एक इंटरव्यू में आइपीएल 2020 की सफलता के बारे में बात करते हुए महामारी के दौरान बीसीसीआइ द्वारा अर्जित राशि का खुलासा किया। धूमल ने बताया, 'बोर्ड पिछले आइपीएल की तुलना में लागत का लगभग 35 प्रतिशत कटौती करने में कामयाब रहा। हमने महामारी के दौरान 4000 करोड़ रुपये कमाए। हमारी टीवी दर्शकों की संख्या लगभग 25 प्रतिशत अधिक हो गई है, हमें सबसे ज्यादा दर्शकों की संख्या (मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स) मैच में मिली है। जिन लोगों ने हम पर संदेह किया, उन्होंने आइपीएल की मेजबानी के लिए हमें धन्यवाद दिया। अगर यह आइपीएल नहीं होता, तो क्रिकेटरों को एक साल का नुकसान होता।'

BCCI earned 4000 crores from IPL 2020, reveals the revenue details
बीसीसीआई

बीसीसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक बोर्ड ने आईपीएल के दौरान 30 हजार से अधिक कोरोना वायरस के टेस्ट आयोजित कराए थे। 1500 से अधिक लोग आइपीएल के सुचारू संचालन में शामिल थे और इसलिए संख्या एक आश्चर्य के रूप में नहीं आती है। शुरुआत में जब चेन्नई सुपर किंग्स के दो खिलाड़ियों और खुद बीसीसीआई की मेडिकल टीम के सदस्य को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था तो लग रहा था कि इस टूर्नामेंट पर संकट के बादल हैं, लेकिन इसके बाद एक भी मामला सामने नहीं आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed