{"_id":"5fbb96b28ebc3e9b7f070c9e","slug":"maruti-suzuki-responds-to-tata-motors-jibe-on-the-s-presso-global-ncap-crash-test-result","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"S-Presso पर Tata Motors की चुटकी का Maruti Suzuki ने ऐसे दिया जवाब","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
S-Presso पर Tata Motors की चुटकी का Maruti Suzuki ने ऐसे दिया जवाब
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 23 Nov 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki-S-Presso Global NCAP's crash test Result
- फोटो : Global NCAP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Maruti Suzuki S-Presso (मारुति सुजुकी एस-प्रेसो) Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) की सुरक्षा रेटिंग के लेटेस्ट क्रैश टेस्ट में एक भी स्टार हासिल करने में नाकाम रही। इस पर Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने सोशल मीडिया ट्विटर पर मारुति सुजुकी पर चुटकी ली थी। अब मारुति सुजुकी ने टाटा मोटर्स को जवाब देते हुए ट्विटर पर एक संदेश लिखा है।
Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Amar Ujala
बता दें कि मारुति सुजुकी की नई कार एस-प्रेसो को यूरोप में ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में जीरो स्टार मिले। टाटा मोटर्स ने एक ट्वीट किया और उसके साथ एक तस्वीर साझा की। जिसमें टूटा हुआ कॉफी मग दिखाया गया था। इसके साथ लिखा था, "हम इतनी आसानी से नहीं टूटते।"
टाटा मोटर्स ने तस्वीर के साथ लिखा, "ड्राइविंग का एक अलग मजा है, लेकिन सिर्फ तभी जब यह सुरक्षा के साथ हो। बुक कीजिए अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कार टियागो।" इस ट्वीट को ग्लोबल एनसीपीए के अध्यक्ष और सीईओ डेविड वार्ड ने भी रीट्वीट किया और लिखा कि मारुति सुजुकी को अब जागने की जरूरत है।

Driving is #SeriouslyFun, only when you live it up with safety.
— Tata Motors Cars (@TataMotors_Cars) November 12, 2020
Book the Safest-in-Segment New Tiago by clicking on https://t.co/x9nKgE745s#Tiago #NewForever #SaferCarsForIndia pic.twitter.com/WxH0EZF6xt
Maruti Suzuki S-Presso Review
- फोटो : Copyright Amar Ujala
अब मारुति ने टाटा को दिया जवाब
अब मारुति सुजुकी ने टाटा मोटर्स की चुटकी का जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा है, "हम भारत के पसंदीदा ऑटोमोबाइल ब्रांड है, इस दावे में कोई शक नहीं है।" साथ ही मारुति ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी लिखा है कि कंपनी अपने ग्राहकों के दिल में लगातार जगह बनाती रहेगी।"

And we’re dedicated to continue strengthening our place in all your hearts – our favorite family of customers! #MarutiSuzuki #thisclaimisundisputed pic.twitter.com/poyyErGFSk
— Maruti Suzuki (@Maruti_Corp) November 20, 2020
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Amar Ujala
एस-प्रेसो को क्यों मिले जीरो स्टार
एस-प्रेसो मारुति सुजुकी की एंट्री लेवल हैचबैक कार है। एस-प्रेसो, एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए परीक्षण में प्रभावित करने में नाकाम रही। मुख्य तौर पर इसलिए क्योंकि इस कार में सिर्फ ड्राइवर-साइड एयरबैग स्टैंडर्ड मिलता है। एयरबैग और उनके द्वारा दी जाने वाली सुरक्षा, ग्लोबल एनसीएपी द्वारा किए गए परीक्षणों में एक कार कैसे प्रदर्शन करती है, इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। टेस्ट के दौरान एस-प्रेसो के अंदर रखे डमी पुतलों के गर्दन और छाती के हिस्से में खासा असर देखा गया।

Maruti Suzuki S-Presso launched
- फोटो : Amar Ujala
बच्चों की सेफ्टी के लिए मिले 2 स्टार
बॉडीशेल को भी अस्थिर के रूप में रेटिंग दी गई है और यह ज्यादा लोडिंग में सक्षम नहीं पाई गई। इस टेस्ट के नतीजों में कहा गया है कि फ्रंट सीटबेल्ट में प्रीटेंशनर्स मौजूद नहीं हैं और पीछे की सीट में बीच में बैठने वाले यात्री के लिए तीन-बिंदु वाला सीटबेल्ट नहीं मिलता है।
हालांकि, एस-प्रेसो को बच्चों की सेफ्टी के लिहाज से दो-स्टार की सुरक्षा रेटिंग हासिल हुई है। चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम (CRS) के लिए कोई ISOFIX एंकरेज भी नहीं है। क्रैश टेस्ट में इस्तेमाल किया गया वेरिएंट ड्राइवर-साइड एयरबैग, ABS, EBD जैसे फीचर्स से लैस था। एस-प्रेसो की कीमत 3.70 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 5.13 लाख रुपये तक जाती है।