सब्सक्राइब करें

AUSvIND: भारतीय क्रिकेटर्स की स्लेजिंग का इस तरह जवाब देंगे डेविड वार्नर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 23 Nov 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: David Warner says he won't respond to sledging attempts from Team India
रोहित शर्मा से भिड़ते डेविड वार्नर - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने सोमवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके 'गिने-चुने दिन बचे हैं' और वह अपनी आक्रामकता पर नियंत्रण रखने का रवैया बरकार रखेंगे, उन्होंने साथ ही कहा कि आगामी श्रृंखला में वह भारतीय खिलाड़ियों पर छींटाकशी का प्रयास करने की जगह उनकी अनदेखी करेंगे।

AUSvIND: David Warner says he won't respond to sledging attempts from Team India
डेविड वार्नर - फोटो : ट्विटर

मैदान पर कई बार भिड़ंत का हिस्सा रहे वार्नर ने कहा कि अगर उनके साथ छींटाकशी की गई तो वह इसकी अनदेखी करने को प्राथमिकता देंगे। मैदान पर कई बार भिड़ंत का हिस्सा रहे वार्नर ने कहा कि, 'मैं इसका हिस्सा रहा हूं। स्लेजिंग करना उन्हें भी पसंद है। हमने समय के साथ सीखा है कि इसमें शामिल नहीं रहें। संभवत: इसकी अनदेखी करके इसके असर को उलट करने का प्रयास कर सकते हैं। 

AUSvIND: David Warner says he won't respond to sledging attempts from Team India
स्मिथ और वार्नर - फोटो : सोशल मीडिया

27 नवंबर से भारत के खिलाफ शुरू हो रही सीमित ओवरों की श्रृंखला से पहले कहा कि अब उनका ध्यान अच्छे स्ट्राइक रेट के साथ खेलने पर है। उन्होंने कहा, 'अगर 50 ओवर की बात करें तो मेरा ध्यान अच्छी शुरुआत और बीच के ओवर में सीमित जोखिम उठाने पर है। मुझे यह सुनिश्चित करना है कि मैं अधिक से अधिक समय बल्लेबाजी करूं और साथ ही मेरा स्ट्राइक रेट भी अच्छा रहे। मुझे लगता है कि पिछला साल संभव: टेस्ट क्रिकेट में भी मेरा सबसे अनुशासित साल रहा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: David Warner says he won't respond to sledging attempts from Team India
डेविड वार्नर - फोटो : सोशल मीडिया

एकदिवसीय और टी-20 श्रृंखला में फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के बिना उतर रही भारतीय टीम के संदर्भ में वार्नर ने कहा कि उनकी भरपाई करना आसान नहीं होगा, लेकिन विराट कोहली की टीम में इससे निपटने की क्षमता है।

विज्ञापन
AUSvIND: David Warner says he won't respond to sledging attempts from Team India
अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

भारतीय कप्तान कोहली 17 दिसंबर से एडीलेड में शुरू हो रहे पहले टेस्ट के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत लौटेंगे और वार्नर ने इस फैसले की सराहना की। वार्नर ने भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे की भी सराहना की और कहा कि वह धैर्य और संतुलित रवैये के साथ खेलते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed