{"_id":"5fbb74f7cab59209604a372d","slug":"ausvind-mohammed-siraj-wants-to-help-india-win-the-test-series-and-pay-a-fitting-tribute-to-father","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: फोन पर फूट-फूटकर रोते हैं सिराज, सीरीज जीतकर देना चाहते हैं पिता को श्रद्धांजलि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: फोन पर फूट-फूटकर रोते हैं सिराज, सीरीज जीतकर देना चाहते हैं पिता को श्रद्धांजलि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 23 Nov 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अपने पिता के साथ मोहम्मद सिराज
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया दौरे में पितृशोक से गमगीन क्रिकेटर मोहम्मद सिराज भारतीय टीम को जिता दिलाकर अपने पिता को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं। 20 नवंबर की देर शाम मोहम्मद सिराज के सिर से पिता का साया उठ गया। लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे 53 वर्षीय मोहम्मद गौस ने उस वक्त आखिरी सांस ली, जब उनका क्रिकेटर बेटा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहा था।
2 of 4
पिता मोहम्मद गौस के साथ सिराज
- फोटो : Social Media
एक गरीब परिवार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सफर में सिराज के ऑटो चालक पिता ने उनकी सबसे ज्यादा मदद की थी। ऑटो चलाकर अपने बेटे के लिए महंगी किट का इंतजाम किया और हर मुश्किल के आगे खुद खड़े हो गए। सिराज अपने पिता की खबर सुनकर बेहद भावुक हो गए थे और लगातार रो रहे थे। अंतिम संस्कार के लिए ऑस्ट्रेलिया से भारत भी वापस आना चाहते थे, लेकिन बड़े भाई मोहम्मद इस्माईल ने उन्हें हिम्मत दिलाई और अपने काम पर फोकस करने को कहा।
3 of 4
मोहम्मद सिराज
एक मीडिया संस्थान से खास बातचीत में इस्माईल ने बताया कि, 'आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के बाद सिराज का चयन ऑस्ट्रेलिया दौरे की भारतीय टेस्ट टीम में हुआ, जिसके बाद वह बेहद खुश था। पिता को फोन कर उसने कहा था कि अब्बू मैं ऑस्ट्रेलिया जा रहा हूं, लेकिन उसे क्या पता था कि वापस आकर वह कभी उनसे मिल नहीं पाएगा। टीम 14 दिन के पृथकवास पर चल रही है, अगर वह वापस आता तो उसे दोबारा 14 दिन क्वारंटीन होना पड़ता। अब्बू का सपना था कि वह देश का नाम रोशन करे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इस्माईल ने आगे बताया कि, 'टीम के कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली उसे लगातार संबल दे रहे हैं। मैं उससे फोन में लगातार संपर्क में हूं। वह सिर्फ अब्बू को यादकर रोता है। सिराज को इस वक्त साथ की जरूरत है। यह वक्त उसके लिए बेहद नाजुक है। उसने मुझसे वादा किया है कि वह सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर अब्बू के लिए ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतकर आएगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।