{"_id":"5ec52f8df916cf569a0f27bb","slug":"bcci-gave-five-lakh-dollar-donation-to-cricket-west-indies-misused-says-michael-holding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माइकल होल्डिंग का खुलासाः BCCI ने क्रिकेट वेस्टइंडीज को दिए थे पांच लाख डॉलर, जो बर्बाद हो गया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
माइकल होल्डिंग का खुलासाः BCCI ने क्रिकेट वेस्टइंडीज को दिए थे पांच लाख डॉलर, जो बर्बाद हो गया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 20 May 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Michael Holding
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महान तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने आरोप लगाया है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने क्रिकेट वेस्टइंडीज को जो पांच लाख डॉलर दान दिए थे, उसका दुरूपयोग किया गया है। उन्होंने एक यूट्यूब शो पर क्रिकेट वेस्टइंडीज पर वित्तीय कुप्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने वेस्टइंडीज में क्रिकेट प्रशासन पर पेनेल केर फोस्टर की ऑडिट रिपोर्ट दिखाई।
2 of 4
बीसीसीआई
उन्होंने कहा, 'भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 2013-14 में वेस्टइंडीज क्रिकेट को पांच लाख डॉलर दिए थे, जो पूर्व खिलाड़ियों को दिए जाने थे। मैं भी पूर्व खिलाड़ी हूं और ऐसा नहीं है कि मुझे पैसा चाहिए लेकिन मैं कई पूर्व खिलाड़ियों को जानता हूं और किसी को इस रकम का एक प्रतिशत भी नहीं मिला।
3 of 4
माइकल होल्डिंग
- फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि हमारे बोर्ड ने अगर पैसा दिया होता तो उसका काफी प्रचार होता। वह पैसा कहां गया। मैं जल्द ही बताऊंगा।' उन्होंने ऑडिट रिपोर्ट दिखाते हुए कहा, 'विभिन्न कैरेबियाई द्वीपों के पूर्व राष्ट्रपतियों से लेकर प्रधानमंत्रियों तक सभी ने क्रिकेट प्रशासन पर फॉरेंसिक रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (फाइल फोटो)
- फोटो : Social media
मौजूदा अधिकारियों ने फॉरेंसिक ऑडिट नहीं किया लेकिन ऑडिट कराया। जनवरी में मिली रिपोर्ट कभी जारी नहीं की गई। होल्डिंग ने कहा, 'साठ पन्नों की रिपोर्ट में कड़वा सच है। क्रिकेट वेस्टइंडीज को चाहिए कि इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।