{"_id":"5ec53ef08ebc3e909943afad","slug":"big-update-on-ipl-2020-dates","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020 पर बड़े एलान की तारीख, इस महीने से शुरू हो सकता है टूर्नामेंट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020 पर बड़े एलान की तारीख, इस महीने से शुरू हो सकता है टूर्नामेंट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 20 May 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग यानी आईपीएल के होने या न होने पर अबतक संकट के बादल छाए हुए हैं। कोरोना वायरस का दौर जारी है। लोग लगातार संक्रमित भी हो रहे हैं और भारत में लॉकडाउन 4.0 भी शुरू हो चुका है। हालांकि इस बीच खिलाड़ियों के स्टेडियम में प्रैक्टिस की छूट दी गई है लेकिन, अभी भी आईपीएल कब होगा और कैसे होगा या होगा भी कि नहीं इसकी तस्वीर साफ नहीं है, लेकिन अब संभावना ऐसी है कि कोरोना के बावजूद जिस तरह दुनिया पटरी पर लौट रही है वैसे ही इंडियन प्रीमियर लीग भी अपना रास्ता बना लेगा।
2 of 6
टी-20 वर्ल्ड कप
- फोटो : ट्विटर
आईपीएल की राह में सबसे बड़ी दिक्कत टी-20 वर्ल्ड कप है, जो कि ऑस्ट्रेलिया में सितंबर-अक्टूबर में शुरू होने वाला है यानी इससे पहले आईपीएल के होने की कोई उम्मीद नहीं है। भारत में आईपीएल मार्च से शुरू होकर मई में खत्म होता था, उसके बाद भारत में मानसून शुरू होकर खेल प्रतियोगिताएं लगभग बंद सी हो जाती है।
3 of 6
आईसीसी
- फोटो : self
टी-20 विश्व कप से भी खतरा टला नहीं है। 28 मई को आईसीसी के बोर्ड मेंबर्स की एक बैठक होनी है, जिसके बाद ही यह फैसला लिया जाएगा कि किन हालातों में इस टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाए। भारत में 31 मई को लॉकडाउन खत्म होगा और उससे पहले ये साफ हो जाएगा कि विश्व कप का भविष्य क्या है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद हो सकता है अगला चरण भी शुरू हो जाए, लेकिन जिस तरह चौथे दौर में कई छूट दी गईं हैं, पांचवें चरण में भी रियायते हो, इसके मद्देनजर बीसीसीआई आईपीएल को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ICC
- फोटो : social Media
यानी क्रिकेट के चाहने वालों को इन दो तारीखों का इंतजार करना होगा। पहला 28 मई जिस दिन आईसीसी की बैठक होनी है और दूसरा 31 मई जिस दिन भारत में लॉकडाउन 4.0 खत्म हो रहा है। इस बीच बीसीसीआई से जुड़े सूत्र का कहना है कि आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज 25 सितंबर से एक नवंबर के बीच हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले में जब एक फ्रैंचाइजी के अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वे लोग आगे के रणनीति पर काम कर रहे हैं और उनकी नजरें सितंबर के आखिर से नवंबर के बीच की समय सीमा पर हैं क्योंकि लीग शुरू करने के लेकर एक महीने की प्लानिंग तो चाहिए होगी। अधिकारी ने कहा, 'हां, हमें बताया गया है कि हमें इन तारीखों को देखकर रणनीति बनानी चाहिए। बल्कि हम इसी बात को ध्यान में रख अपनी नीतियां बना रहे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।