सब्सक्राइब करें
LSG Inning
25/0 (2.1 ov)
Josh Inglis 9(3)*
Mitchell Marsh 16 (10)
Mumbai Indians elected to bowl

टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से बेहद हैरान थे विजय शंकर, बावजूद जीता सभी का दिल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 11 Feb 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
Being asked to bat at number three was a big thing says Vijay Shankar

भारत के ऑलराउंडर विजय शंकर ने का कहना है कि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा जाना उनके लिए हैरानी भरा था और ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड के पहले दौरे के बाद वह काफी सुधरे क्रिकेटर के तौर पर स्वदेश लौटेंगे। 

Trending Videos
Being asked to bat at number three was a big thing says Vijay Shankar

शंकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में से दो में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की। उन्होंने अंतिम मैच में 28 गेंद में 43 और श्रृंखला के पहले मैच में 23 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Being asked to bat at number three was a big thing says Vijay Shankar

उन्होंने वन-डे में पदार्पण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में किया था और न्यूजीलैंड के खिलाफ वह पांच वन-डे में से तीन में और सभी टी-20 मैच में खेले थे। 28 साल के खिलाड़ी ने हालांकि विश्व कप स्थान के लिए दावेदारी बनाने के लिए मजबूत प्रदर्शन भले ही नहीं किया हो, लेकिन उन्होंने अपनी हरफनमौला काबिलियत से प्रभावित किया। 

Being asked to bat at number three was a big thing says Vijay Shankar

शंकर ने कहा कि वह बल्लेबाजी क्रम में ऊपर खेलना पसंद करेंगे। उन्होंने तीसरे टी-20 में चार रन की हार के बाद कहा, ‘यह मेरे लिए बहुत हैरानी की बात थी, जब उन्होंने मुझे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कहा। यह बड़ी चीज है। मैं इस स्थिति में खेलने के लिये तैयार था। अगर आप भारत जैसी टीम के लिए खेल रहे हो तो आपको हर चीज के लिए तैयार रहना चाहिए।’ 

विज्ञापन
Being asked to bat at number three was a big thing says Vijay Shankar
विजय शंकर

उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ इन दोनों श्रृंखलाओं से मैंने काफी कुछ सीखा। मैंने भले ही ज्यादा गेंदबाजी नहीं की हो, लेकिन मैंने विभिन्न हालात में गेंदबाजी करना सीखा। बल्लेबाजी में विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे सीनियर खिलाड़ियों को देखने से मैंने काफी कुछ सीखा।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed